विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण खेर समेत इन 7 एक्ट्रेसेस ने राजनीति में भी बनाई अपनी पहचान, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 14 Jun 2018 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 06:05 AM (IST)

आज हम आपको 7 ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने फ़िल्मों के अलावा पॉलिटिकल पारी भी खूब खेली।

किरण खेर समेत इन 7 एक्ट्रेसेस ने राजनीति में भी बनाई अपनी पहचान, देखें तस्वीरें
किरण खेर समेत इन 7 एक्ट्रेसेस ने राजनीति में भी बनाई अपनी पहचान, देखें तस्वीरें

मुंबई। आज अभिनेत्री किरण खेर का बर्थडे है। किरण खेर एक अभिनेत्री व राजनेत्री भी हैं। वर्तमान में वो चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। ज़्यादातर लोग जानते हैं कि वह अनुपम खेर की पत्नी हैं।

किरण खेर को आप सबने ‘देवदास’, ‘दोस्ताना’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘खूबसूरत’ जैसी कई फ़िल्मों में दमदार भूमिका में देखा है। सांसाद बनने के बाद वो फिलहाल किसी फ़िल्म में नज़र नहीं आई हैं। बहरहाल, आज हम आपको 7 ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने फ़िल्मों के अलावा पॉलिटिकल पारी भी खूब खेली। इसी कड़ी में पहला नाम अभिनेत्री रेखा का है। नेशनल अवार्ड विनर रह चुकी रेखा 2012 से राज्यसभा में मनोनीत सांसद हैं। उसके अलावा वो कई सरकारी विभागों में मेंबर भी हैं।

यह भी पढ़ें: ‘रेस 3’ ही नहीं बहनोई की फ़िल्म ‘लवरात्रि’ के लिए भी जी जान से जुटे हैं सलमान ख़ान, देखें तस्वीरें

पद्मश्री जया बच्चन किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं। उन्होंने आठ बार फ़िल्म फेयर का अवार्ड जीता है। फ़िल्मों और पारिवारिक विरासत के अलावा उन्हें एक पॉलिटिकल पहचान भी मिली। आपको बता दें 2004 से 2010 तक समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्य सभा में पहला टर्म पूरा करने के बाद जया ने 2012 में दूसरा टर्म शुरू कीं। जन सरोकार के कई मुद्दों पर वो काफी सक्रिय दिखती हैं।

अब बात शबाना आज़मी की। इसमें शायद ही किसी को संदेह हो कि शबाना आज़मी एक दमदार अभिनेत्री हैं। उन्होंने सैकड़ों फ़िल्मों में शानदार काम किया है। लेकिन, उनकी एक मजबूत पहचान उनके सोशल सर्विस और पॉलिटिकल सक्रियता के वजह से भी बनी। राज्य सभा की सदस्या रहने के अलावे वो भारत सरकार की कई फोरम से जुडी रहीं और विश्व स्तर पर भी देश को रिप्रजेंट करने का काम किया है। एनजीओ भी चलाती हैं और एक सोशल एक्टिविस्ट के रूप में उनका काफी सम्मान है।

जया पर्दा एक मशहूर अभिनेत्री रहीं हैं। उन्होंने कई यादगार फ़िल्मों में अभिनय किया। फ़िल्मों से इतर उनकी पहचान एक धाकड़ नेत्री की भी रही है। साल 2004 से 2014 तक वो उत्तरप्रदेश के रामपुर लोक सभा से सांसद भी रही हैं। अपनी क्षेत्र की जनता के लिए काफी काम भी किया है उन्होंने। हालांकि, कई बार कुछ विवाद भी जुड़े उनके कैरियर से लेकिन, पॉलिटिकल लाइफ में इतना तो झेलना ही पड़ता है!

हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल के रूप में इंडस्ट्री में काफी ख्याति मिली है। शोले की इस ‘बसंती’ को आज घर-घर में जाना जाता है, माना और सराहा जाता है। अपनी इसी लोकप्रियता को एक अलग स्तर पर ले जाते हुए वो राजनीति में आईं और काफी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय दिखती हैं। 2003 से 2009 तक राज्यसभा में एक सफल पारी खेलने के बाद, हेमा 2014 से भारतीय जनता पार्टी से लोक सभा की सांसद भी हैं!

यह भी पढ़ें: ‘मुगल-ए-आजम’ बनाने वाले के आसिफ के बिना भारतीय सिनेमा का हर इतिहास अधूरा, जानिए कुछ रोचक बातें

स्मृति ज़ुबिन ईरानी एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री, महिला राजनीतिज्ञ और भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री तक का पदभार संभाल चुकी हैं। स्मृति ईरानी की जीवन यात्रा एक मिसाल है! स्मृति ज़ुबिन ईरानी जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच बार भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, चार इंडियन टेली पुरस्कार और आठ स्टार परिवार पुरस्कार भी जीता है उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से एक अलग पहचान बना ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।