Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suniel Shetty ने माथे पर तिलक लगा दामाद केएल राहुल को किया बर्थडे विश, कहा- आपको पाकर धन्य हूं

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 03:47 PM (IST)

    Suniel Shetty Wished KL Rahul On His Birthday भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें फैंस विश कर रहे हैं ...और पढ़ें

    Suniel Shetty Wished KL Rahul On His bBrthday, Instagram
    Suniel Shetty Wished KL Rahul On His bBrthday, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Suniel Shetty Wished KL Rahul On His bBrthday: भारतीय बल्लेबाज और सुनील शेट्टी के दमाद केएल राहुल 18 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रात को केएल राहुल के लिए फ्रेंड्स और पत्नी अथिया शेट्टी ने एक पार्टी भी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब सुनील शेट्टी ने भी दामाद को खास अंदाज में विश किया है।

    सुनील शेट्टी ने दामाद के लिए लिखा पोस्ट

    शादी के बाद केएल राहुल अपना पहला बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और उनकी तारीफ की है। एक्टर ने अथिया और केएल की शादी से एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। फोटो में दूल्हा बने केएल राहुल को सुनील शेट्टी माथे पर टीका लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

    माथे पर तिलक लगाकर दामाद को दी बधाई

    सुनील शेट्टी ने पोस्ट के साथ दामाद के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा। शादी की इस खूबसूरत तस्वीर के साथ सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "आपको हमारी जिंदगी में पाकर धन्य हो गया हूं...हैप्पी बर्थडे बाबा।" केएल राहुल ने सुनील के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए हार्ट और इविल आई इमोजी बनाया।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    अथिया- केएल राहुल की ग्रैंड वेडिंग

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल लगभग पांच सालों की डेटिंग के बाद इस साल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने शादी के लिए सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले को चुना। वेडिंग सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। अथिया और केएल राहुल की शादी की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

    खबरें और भी

    केएल और अथिया की लव स्टोरी

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी, जो बाद में रिलेशनशिप में बदल गई। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को तब ऑफिशियल कर दिया था, जब उन्होंने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर बतौर कपल एंट्री की थी। स्क्रीनिंग पर केएल और अथिया एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए। दोनों के इस अपिरियंस के बाद मीडिया में इनके अफेयर की खबर पक्की हो गई थी।