Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3: सलमान खान की फिल्म हिट हुई तो खुशी से झूम उठे सनी देओल, 'टाइगर' के लिए 'तारा सिंह' ने कही ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 10:19 AM (IST)

    Sunny Deol Reacts On Tiger 3 Success टाइगर 3 की सफलता पर सनी देओल ने सलमान खान के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने एक्टर ने भाईजान को बध ...और पढ़ें

    सलमान खान की फिल्म हिट हुई तो खुशी से झूम उठे सनी देओल, (Instagram Image)
    सलमान खान की फिल्म हिट हुई तो खुशी से झूम उठे सनी देओल, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज किया। भाईजान के फैंस ने सिनेमाघरों में टाइगर 3 का जमकर जश्न मनाया। यहां तक कि कुछ फैंस ने थिएटर्स में पटाखे भी फोड़ दिए। वहीं, अब सलमान खान के सपोर्ट में सनी देओल भी उतर आए हैं।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Day 9: वर्ल्ड कप के बाद टाइगर 3 को दूसरा झटका, मंडे टेस्ट ने तोड़ी कमर, चंद करोड़ में सिमटा बिजनेस

    सलमान को सनी ने किया चियर

    टाइगर 3 की सफलता पर सनी देओल ने सलमान खान के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म की सफलता पर एक्टर को चियर-अप किया है। गदर 2 स्टार सनी देओल ने सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जीत गया।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    तारा सिंह ने लगाए टाइगर जिंदाबाद के नारे

    सनी देओल ने कुछ दिनों पहले भी सलमान खान को टाइगर 3 की सफलता के लिए बधाई दी थी। उन्होंने तीन दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की अपडेट अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'टाइगर जिंदाबाद।'

    सलमान खान ने भी जमकर किया सपोर्ट

    बता दें कि सलमान खान ने भी सनी देओल का बराबर साथ दिया है। गदर 2 की छप्परफाड़ कमाई पर रिएक्ट करते हुए भाईजान ने सनी देओल के लिए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। गदर 2 से तारा सिंह का पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने कहा था, "ढाई किलो का हाथ 40 करोड़ की ओपनिंग के बराबर है। सनी पाजी धमाल मचा रहे हैं। गदर 2 की पूरी टीम को बधाई।"

    खबरें और भी

    टाइगर 3 का बिजनेस

    बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने रिलीज के 9 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और अब 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। टाइगर ने टिकट खिड़की पर  44.50 करोड़ के साथ खाता खोला था। वहीं, लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो हाल के दिनों में फिल्म को थोड़ा घाटा खाना पड़ा है।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3: कटरीना कैफ, सलमान खान की जगह इस एक्टर संग देखना चाहती हैं जोया की जोड़ी, कहा- 'कमाल होगी केमिस्ट्री'

    टाइगर 3 मे कमाए कितने करोड़ ?

    दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, टाइगर 3 पर भारी पड़ा। रविवार को मैच की वजह से फिल्म का बिजनेस काफी गिर गया। वहीं, सोमवार भी कलेक्शन एक फिर नीचे आया। अर्ली ट्रेंड्स के अनुसार, टाइगर 3 ने 9 दिनों में देशभर में लगभग 236.43 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।