'अमृता सिंह माफी मांगती तो...', Orry ने सारा की मां पर लगाया 'ट्रॉमा' देने का इल्जाम, लड़ाई की असली वजह आई सामने
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी लगातार सारा अली खान और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। बॉलीवुड के दो फ्रेंड्स के बीच चल रही ये लड़ाई ओरी पब्लिक प्लेटफॉर ...और पढ़ें

Orry ने सारा और उनके साथ विवाद पर तोड़ी चुप्पी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी पिछले कुछ समय से लगातार सारा अली खान और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों सारा के फिल्मी करियर का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था।
हाल ही में 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर ओरी ने एक खास बातचीत में खुलासा किया कि सारा अली खान की फैमिली के बारे में उनकी पब्लिक टिप्पणी उनके निजी अनुभव पर आधारित हैं। इसी के साथ उन्होंने सारा अली खान की मां अमृता सिंह से माफी की डिमांड भी की है। कैसे शुरू हुआ ओरी और सारा के परिवार के बीच पूरा विवाद, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

अमृता सिंह ने दिया ओरी को ट्रॉमा?
हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत करते हुए ओरी ने कहा, "मैंने सारा को कुछ समय पहले ही अनफॉलो किया है। मैं इब्राहिम को कई सालों से फॉलो नहीं कर रहा हूं। सारा के साथ दोस्ती दिखाने का मतलब है यह है कि जो उनकी मां ने मुझे ट्रॉमा दिया है, मैं उसे नजरअंदाज कर रहा हूं। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि अब मैं आगे ये कर पाऊंगा।"
यह भी पढ़ें- Orry से टूटी सारा अली खान और इब्राहिम की दोस्ती, पलक तिवारी का क्यों आ रहा झगड़े में नाम?
अमृता सिंह माफी मांगेगी तभी सुलझेगा मामला
ओरी से जब ये पूछा गया कि उनके और सारा के परिवार के बीच रिश्ते सुधरने के चांसेस हैं या नहीं? तो इसका जवाब देते हुए इन्फ्लुएंसर ने कहा, "अगर अमृता सिंह मुझसे माफी मांग लेती हैं, तो मैं भविष्य में इन चीजों को भूलने के बारे में सोच सकता हूं।"
ओरी ने एक पोस्ट पर सारा अली खान के करियर का भी मजाक उड़ाया था, जिसके बारे में एक्सप्लेन करते हुए ओरी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने उनके बारे में कुछ गलत कहा है। मैंने सिर्फ सारा के करियर पर एक छोटा सा जोक मारा था, जो मुझे नहीं लगता उन्हें बुरा लगेगा, क्योंकि इंटरनेट पर हर वक्त उनकी मूवी का मजाक उड़ता है। उनका सबसे बड़ा काम सीरीज फिल्मों के जरिए बनाए गए मीम्स की एक सीरीज है। लोग मेरे बेरोजगार होने का भी मजाक उड़ाते हैं, मुझे नहीं लगता कि ये इतनी गहरी बात है।"

![orry]()
कैसे शुरू हुआ था ओरी-सारा का ये विवाद?
दरअसल, ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब इब्राहिम और सारा ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। एक यूजर ने जब कमेंट में ओरी के एक्शन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "काफी समय हो गया ब्रो।" बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। जब एक यूजर ने ये लिखा, "अमृता आंटी बहुत गुस्सा होंगी", तो ओरी ने तपाक से जवाब देते हुए कहा, "बर्फ से भरा हुआ ग्लास उनके सिर पर रख दो।"
ओरी ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट करके 3 सबसे खराब नाम बताए थे, जिसमें उन्होंने 'सारा', 'अमृता' और 'पलक' लिख था। हालांकि, इस वीडियो के लिए ओरी को सारा के फैंस ने इतना ट्रोल किया कि आखिरकार उन्हें पोस्ट डिलीट करना पड़ गया।