Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Orry: अंबानी की पार्टी के बाद बदले ओरी के तेवर! तस्वीर मांगने पर दिया दो टूक जवाब, कहा- 'नो मनी नो फोटो'

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 04:02 PM (IST)

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जाह्नवी कपूर नीसा देवगन सारा अली खान अनन्या पांडे और खुशी कपूर समेत कई स्टार किड्स संग ओरी नज ...और पढ़ें

    अंबानी की पार्टी के बाद बदले ओरी के तेवर, (X Image)
    अंबानी की पार्टी के बाद बदले ओरी के तेवर, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओरी सोशल मीडिया की दुनिया में बेहद पॉपुलर हैं। बॉलीवुड के लगभग हर सेलिब्रिटी के साथ वो नजर आ चुके हैं। स्टार किड्स के साथ, तो ओरी की कुछ खास बॉन्डिंग हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में लोग उन्हें उनकी फोटोज के लिए ही जानते हैं। हालांकि, अब ओरी के नखरे थोड़े बढ़ गए हैं।

    ओरी अक्सर अपने फैशन सेंस के लिए लोगों का ध्यान खींचते हैं। कपड़ों के साथ- साथ कई बार उनके फोन का यूनिक कवर भी चर्चा बटोरता है।

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ 'बड़े मियां छोटे मियां' का ये वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    ओरी ने पैपराजी संग की मस्ती

    ओरी जहां भी जाते हैं, मीडिया उनके पीछे- पीछे पहुंच जाती है। अब हाल ही में ओरी, लैक्मे फैशन वीक में शामिल हुए। इस इवेंट में ओरी ने रैंप वॉक भी किया। फैशन शो के बाद ओरी ने मीडिया से भी मुलाकात की। जैसे ही पैपराजी उनके पास फोटो लेने पहुंचे, ओरी ने तुरंत रोकते हुए मजाक में कहा- "नो मनी नो फोटो।" सोशल मीडिया पर ओरी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    ओरी ने खोला कमाई का राज

    ओरी सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर इंफ्लुएंसर बन गए हैं। उन्हें लेकर अक्सर एक सवाल सुनने को मिलता है कि आखिर ओरी करते क्या हैं। ओरी किसी भी इंटरव्यू में हिस्सा लेते हैं, उनसे ये सवाल जरुर पूछा जाता है कि आखिर वो काम क्या करता है। लंबे वक्त तक सस्पेंस रखने के बाद आखिरकार ओरी ने हाल ही में फोर्ब्स इंडिया को दिए इंटरव्यू ने अपनी कमाई के जरिए का खुलासा किया।

    यह भी पढ़ें- Shaitaan Box Office Day 10: 'शैतान' के खौफ से थरथराया बॉक्स ऑफिस, वीकेंड पर 100 करोड़ के पार पहुंचा बिजनेस

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    लाखों में है ओरी की इनकम

    ओरी ने कहा,  “लोग मुझे शादियों में बुलाते हैं और वे मुझे खुशी- खुशी ₹15 लाख से ₹30 लाख के बीच भुगतान करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं पार्टी में गेस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के रूप में शामिल होऊं, शायद दूल्हे या किसी और के लिए वहां बुलाते हैं। लोगों को मेरी मौजूदगी अच्छी लगती है और उनकी ये बात मुझे मोटीवेट करती है कि मैं वहां खुशी लेकर जाऊं। ये अपीरियंस ही वर्तमान में मेरी कमाई का जरिया हैं।" 

    खबरें और भी