Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंबानी की पार्टी में Rihanna को Orry ने दी थी जो ईयररिंग्स उसकी इतनी है कीमत, फोटो शेयर कर दिखाई पूरी झलकजान

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 04:02 PM (IST)

    गुजरात के जामनगर में Anant Ambani और Radhika Merchant की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन धूमधाम से पूरी हुई। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट में दुनियाभर की नामी ...और पढ़ें

    औरी और पॉप स्टार रिहाना. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    औरी और पॉप स्टार रिहाना. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अंबानी की पार्टी में रिहाना ने औरी संग लगाए थे ठुमके
    2. औरी ने रिहाना को दी थी ईयररिंग्स
    3. दी गई चीज की औरी ने दिखाई पूरी झलक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री वेडिंग की शाम काफी धमाकेदार और एंटरटेनिंग रही। पूरी दुनिया ने इस हसीन शाम का नजारा देखा। क्या बॉलीवुड और क्या हॉलीवुड, जब स्टेज पर सितारे उतरे, तो हसीन शाम और रंगीन हो गई। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) तक ने इस इवेंट में शिरकत की। वहीं पॉप सिंगर रिहाना ने भी अपनी परफॉर्मेंस से अंबानी फैमिली की पार्टी में चार चांद लगा दिए। 

    प्री वेडिंग में रहा रिहाना का जलवा

    प्री वेडिंग के पहले दिन रिहाना ने गाला राउंड में अपने कई सुपरहिट गाने गाए, जिस पर पूरा बॉलीवुड झूम उठा। वहीं, पार्टी के बाद उन्होंने जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और बाकी स्टार्स के साथ ठुमके लगाए, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। न सिर्फ जाह्नवी, रिहाना ने औरी (Orry) के साथ भी डांस फ्लोर पर डांस किया। इस दौरान उन्होंने औरी से उनकी ईयररिंग्स मांगी, जिस पर सिंगर का दिल आ गया था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

    औरी ने दी रिहाना को ईयररिंग्स

    औरी ने खुशी-खुशी रिहाना को अपनी ईयररिंग्स दे भी दीं। वहीं अब उन्होंने उन्हीं ईयररिंग्स की फोटो शेयर की है। दरअसल, औरी ने फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह यूनिक स्टाइल में पोज दिए नजर आ रहे हैं।

    कभी कछुए के साथ, तो कभी शर्टलेस होकर, औरी ने कई फोटोशूट कराए। वहीं, पार्टी में वो इन ईयररिंग्स को पहन कर गए क्योंकि दूसरे दिन की थीम ही 'जंगल' पर थी।

    इतनी है कीमत

    फोटो में औरी ने जो ईयररिंग्स पहनी है, उसमें कई सारे क्रिस्टल पर्ल्स लगे हैं। इन ईयररिंग्स की कीमत 30 से 50 हजार के बीच तक बताई जा रही है। 

    यह भी पढ़ें: लाल साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं Deepika Padukone, खूबसूरती पर फिदा Ranveer Singh ने तारीफ में कही ऐसी बात

    खबरें और भी