Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2023: गुजराती फिल्म की ऑस्कर में एंट्री से बौखलाए 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स' समर्थक

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 07:21 PM (IST)

    Oscar 2023 फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुजराती फिल्म छेलो शो को ऑस्कर 2023 में आधिकारिक एंट्री मिल गई है। छेलो शो की एंट्री के एलान के बाद आरआरआर ...और पढ़ें

    Oscar 2023: RRR and The Kashmir Files supporters stunned by Gujarati film entry in Oscars 2023.
    Oscar 2023: RRR and The Kashmir Files supporters stunned by Gujarati film entry in Oscars 2023.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Oscar 2023: ऑस्कर, 2023 में भारती की से नॉमिनेट होने वाली फिल्म का एलान कर दिया गया है। बीते दिनों से सोशल मीडिया पर आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स को लेकर नॉमिनेशन के लिए कैंपेन भी चलाया जा रहा था, लेकिन इन दोनों फिल्मों को पटकनी देते हुए गुजराती की फिल्म छेलो शो ने ऑस्कर, 2023 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री के रूप में नामित किया गया है।

    बौखलाए आरआरआर समर्थक

    छेलो शो को ऑस्कर, 2023 में एंट्री का एलान होने के बाद से सोशल मीडिया पर द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर समर्थक चौंक गए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बार-बार पूछ रहे की ये छेलो शो फिल्म कौन-सी है।

    एक यूजर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ये दिल तोड़ने वाला है, जब दुनिया आरआरआर की एंट्री के लिए पागल हो रही थी तो फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आरआरआर की एंट्री को ठुकरा दिया है और एक अज्ञात गुजारती फिल्म छेलो शो को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर नॉमिनेट किया है। इससे पता चलता है कि साउथ सिनेमा का अपमान लगातार जारी है।

    दूसरे यूजर ने फिल्म की एंट्री का मजाक बनाते हुए लिखा, जैसी कि उम्मीद थी, एक बार फिर से समाज को मैसेज देने वाली गुजराती फिल्म छेलो शो को ऑस्कर, 2023 के लिए भेजा है।

    खबरें और भी

    फैंस को अभी भी है उम्मीद

    वहीं, एक फैन ऑस्कर में आरआरआर की एंट्री को लेकर उम्मीद जताते हुए लिखा, आरआरआर के पास अभी भी मौका है और पैरासाइट की तरह बेस्ट फिल्म और दूसरी कैटेगरी में नॉमिनेट हो सकती है।

    जूरी का किया धन्यवाद

    वहीं, कुछ फैंस छेलो शो की ऑस्कर, 2023 में आधिकारिक एंट्री होने पर दुखी हैं, तो कुछ फैंस फिल्म की एंट्री से बहुत खुश हैं और ट्वीट कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही वो फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी का धन्यवाद कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Oscar 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' को पीछे छोड़ गुजराती फिल्म 'छेलो शो' बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री