यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oscar Awards 2023: 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, यहां पर देख सकते हैं आप ये फिल्म
Oscar Awards 2023 सोमवार की सुबह भारतीयों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ले आई। ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में इंडिया से शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में नॉमिनेट हुई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Oscar Awards 2023: ऑस्कर अवॉर्ड 2023 का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। इस बार ये ऑस्कर भारतीय सिनेमा के लिए काफी खास रहा। इस साल तीन फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। जिसमें शॉर्ट डॉक्युमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स', एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर और ऑल दैट ब्रीथ्स नॉमिनेट हुई थी।
जिसमें से 'ऑल दैट ब्रीथ्स' इस रेस से बाहर हो गई, लेकिन गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने 'ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023' में अपनी सफलता का डंका बजाया। भारतीय फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।
कहां पर आप देख सकते हैं ये शॉर्ट फिल्म
भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली इस फिल्म की कहानी एक दक्षिण भारत में रहने वाले कपल बोमन और बेली की है, जो एक छोटे से अनाथ हाथी को घर लाते हैं और उसका नाम रघु रखते हैं। वह अपने परिवार की तरह ही उस हाथी की देखभाल करते हैं।
'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' में इंसान और जानवर के बीच के प्यार और उनकी बॉन्डिंग को बड़ी ही खूबसूरत तरह से इस डॉक्यूमेंट्री में उतारा गया है। अगर आपने अभी तक ये शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म नहीं देखी है, तो आप ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है।
खबरें और भी

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की जमकर तारीफ
इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए गई 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीतने के लिए सोशल मीडिया पर हर कोई बधाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरती से इस चीज को दर्शाया गया है कि कैसे साउथ इंडिया में रहने वाला एक कपल एक अनाथ हाथी की केयर करता है।
कार्तिकी गोंजाल्विस और पूरा क्रू ये जीत डिजर्व करता था'। आपको बता दें कि इंडिया से दीपिका पादुकोण को ऑस्कर 2023 के लिए प्रेजेंटर के तौर पर चुना गया।
आरआरआर पर टिकी हुई है सबकी निगाहें
शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के अवॉर्ड जीतने के बाद अब सबकी निगाहें एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' पर टिकी हुई हैं। अब तक ग्लोबल स्तर पर 'नाटू-नाटू' गाने के लिए कई अवॉर्ड्स जीत चुकी आरआरआर ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम कर पाएगी या नहीं, ये जानने के लिए हर कोई बेसब्र है। फिलहाल रेड कार्पेट पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारे तक अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा रहे हैं।