Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oscar 2026: 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने वाली वो भारतीय फिल्म... 11 नोमिनेशन पाकर मूवी ने रचा था इतिहास

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 03:35 PM (IST)

    OSCAR 2026: सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड शो यानि ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 का हर किसी को इंतजार है। इस बार कौन सी फिल्में ऑस्कर में गईं और कौन जीतेगा कौन हा ...और पढ़ें

    8 ऑस्कर जीतने वाली वो भारतीय फिल्म (इमेज सोर्स- फिल्म)

    8 ऑस्कर जीतने वाली वो भारतीय फिल्म (इमेज सोर्स- फिल्म)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर, एक्टर और उसमें काम करने वाले लोगों का सपना होता है कि शायद एक बार जिंदगी में ऑस्कर जरूर मिल जाए। अब चूंकि ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 (Oscar 2026) होने जा रहा है। ऐसे में हर किसी की नजरें इस साल होने वाले इस बड़े समारोह पर टिकी हुई हैं।

    सिनेमा को समझने वाले लोग ये जानते हैं कि ऑस्कर उनके लिए क्या मायने रखता है। कई देशों की फिल्में, सीरीज और शॉर्ट फिल्म्स ऑस्कर की दौड़ में इस बार भी शामिल हैं।भारत की झोली में भी कई दफा ऑस्कर आया है, लेकिन आज हम आपको भारत की उस फिल्म की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने ऑस्कर में जाकर पूरी दुनिया में अपने नाम का परचम लहराया था।

    फिल्म ने जीते थे 8 ऑस्कर

    दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है 'गांधी' (Gandhi)। ये फिल्म साल 1982 में आई ब्रिटिश-इंडो फिल्म थी। रिचर्ड एटनबरो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बेन किंग्सले ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार निभाया और वो इस किरदार में ऐसे चमके कि हर कोई देखता रह गया था।

    यह भी पढ़ें- Oscars 2026: भारत में कब और कहां देखें 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स? Priyanka Chopra का होगा बड़ा रोल

    Gandhu w

    इस फिल्म में कई भारतीय कलाकार भी थे, जिसमें रोहिणी हट्टंगड़ी ने कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने 1983 के 55वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscar Awards) में धूम मचा दी थी। फिल्म 11 श्रेणियों में नॉमिनेट हुई थी और इसने 8 ऑस्कर जीते।

    खबरें और भी

    • Best Costume Design: भानु अथैया (भारत का पहला ऑस्कर)।
    • Best Actor: बेन किंग्सले।
    • Best Picture: रिचर्ड एटनबरो (निर्माता)।
    • Best Director: रिचर्ड एटनबरो।
    • Best Original Screenplay: जॉन बिली।
    • Best Editing: जॉन ब्लूम।
    • Best Cinematography: बिली विलियम्स और रॉनी टेलर।
    • Best Art Direction: स्टुअर्ट क्रेग, रॉबर्ट डब्ल्यू. लैंग और माइकल सेगल्टन।

    क्या थी फिल्म की कहानी?

    इस फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के जीवन पर ही आधारित थी। फिल्म में बापू के पूरे जीवन को दर्शाया गया था। उनके संघर्ष से लेकर उनकी मृत्यु तक, हर पहलू को फिल्म में दिखाया गया और इसे बड़े ही अलग अंदाज में पर्दे पर पेश किया गया था। यही वजह है कि फिल्म की झोली में इतने ऑस्कर अवॉर्ड्स आए थे।

    Gandhi 1

    कहानी की शुरुआत 1893 से होती है, जब गांधीजी को दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन के 'केवल गोरों के लिए' आरक्षित डिब्बे से बाहर कर दिया जाता है। इसके बाद अहिंसक प्रतिरोध, भारत वापसी, चंपारण सत्याग्रह, दांडी मार्च और भारत की आजादी समेत कई संघर्षों को फिल्म में दिखाया गया है।

    किन किरदारों से सजी थी फिल्म

    इस फिल्म में कई किरदार नजर आए थे। फिल्म में बेन किंग्सले (Ben Kingsley) ने महात्मा गांधी का मुख्य किरदार निभाया। उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर भी मिला था। रोहिणी हट्टंगड़ी ने फिल्म में 'कस्तूरबा गांधी' किरदार निभाया।

    इसके अलावा अमरीश पुरी फिल्म में 'खान' के किरदार में नजर आए। वहीं फिल्म में रोशन सेठ (नेहरू), सईद जाफरी (पटेल) और ओम पुरी जैसे दिग्गज कलाकार भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

    इस फिल्म ने उस वक्त हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक, हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए दिमाग तो चाहिए ही। यही वजह है कि गांधी के चलते भारत की झोली में ऑस्कर आया और ये फिल्म हमेशा के लिए यादगार बन गई।

    यह भी पढ़ें- Oscars में 30 नॉमिनेशंस, ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लगाई झड़ी... अब बिकने वाला है 102 साल पुराना Warner Bros?