Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2023: ऑस्कर होस्ट ने RRR को लेकर कह दी ऐसी बात कि सोशल मीडिया यूजर्स हुए नाराज, कहा- शर्म आनी चाहिए

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 10:15 AM (IST)

    Oscar Awards 2023 12 मार्च को यूएस के लॉस एंजिलिस में 95वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन किया गया। भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स 13 मार्च को दिखाया गया। पुरस्का ...और पढ़ें

    File Photo of Jimmy Kimmel and Film RRR
    File Photo of Jimmy Kimmel and Film RRR

    नई दिल्ली, जेएनएन। Oscar Awards 2023: इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने इतिहास रच दिया। इसके गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ऑरिजिनल कैटेगरी में पुरस्कार मिला। यह पहली बार है जब इंडियन सिनेमा से किसी फिल्म को इस श्रेणी में ऑस्कर मिला हो। आरआरआर फिल्म को ऑस्कर दिए जाने से पूरे भारत में खुशी का माहौल देखने को मिला। सेलेब्रिटी से लेकर फैंस तक ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। फिल्म ने अवॉर्ड तो अपने नाम कर लिया, लेकिन होस्ट जिमी किमेल के एक शब्द ने इस खुशी का माहौल बिगाड़ दिया।

    होस्ट की इस गलती पर यूजर्स ने लगाई लताड़

    दरअसल, ऑस्कर को होस्ट करने वाले जिमी किमेल ने समारोह के दौरान 'आरआरआर' को बॉलीवुड की फिल्म कह दिया। जबकि, एसएस राजामौली ने खुद एक बार कहा था कि यह तेलुगू फिल्म है। साउथ सिनेमा से निकल कर आई इस फिल्म को बॉलीवुड का बताने पर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

    'ऑस्कर को कंट्रोवर्सी पसंद है'

    उज्जल नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ''#Oscar को कंट्रोवर्सी और मतभेद करना पसंद है। #RRR को बॉलीवुड फिल्म कहना वह भी तब जब क्रिएटर्स ने इसे इंडयन फिल्म के नाम पर महीनों तक प्रमोट किया।''

    एक अन्य यूजर ने लिखा, ''जिमी किमेल करेक्शन- आरआरआर भारतीय, तेलुगू, तमिल फिल्म है न कि बॉलीवुड फिल्म।''

    एक यूजर ने यह तक कह दिया कि आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म बताने पर अकादमी को शर्म आनी चाहिए। वेस्टर्न कल्चर में प्रतिनिधित्व की कमी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Oscars 2023: एआर रहमान ने आरआरआर को खास अंदाज में दी बधाई, कहा- 'सच हुई भविष्यवाणी...'

    यह भी पढ़ें: Oscar Awards 2023: इस साल किस फिल्म और किस अभिनेता को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट