Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oscar 2026 में देश का नाम रोशन करेगी मराठी फिल्म, 150 मूवीज की लिस्ट में शामिल हुई दशावतार?

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 09:41 PM (IST)

    98th Oscar Awards: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार ऑस्कर 2026 के लिए मराठी फिल्म दशावतार का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो आगामी ऑस्कर अवॉर्ड में द ...और पढ़ें

    दशावतार को मिली ऑस्कर में एंट्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दशावतार को मिली ऑस्कर में एंट्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ऑस्कर की रेस में शामिल हुई मराठी फिल्म

    2. दशावतार ऑस्कर में देश का नाम करेगी रोशन

    3. बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी दशावतार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 98वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन कुछ महीनों बाद होने जा रहा है, जिस पर हर किसी सिनेप्रेमी की नजर बनी हुई है। ऑस्कर अवॉर्ड्स को लेकर हमेशा से भारतीय फिल्मों के नाम चर्चा में रहे हैं, शॉर्टलिस्ट के तौर पर कई इंडियन मूवीज ऑस्कर में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। ऑस्कर अवॉर्ड 2026 को लेकर भी कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है। 

    खबर है कि अब ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के लिए 150 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में मराठी मूवी दशावतार का नाम भी शामिल हो रहा है, जो इस इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड में भारत का नाम रोशन कर सकती है। 

    ऑस्कर में हुई मराठी फिल्म की एंट्री

    जब भी अकादमी पुरस्कार का समय नजदीक आता है, हर किसी को इंडियन एंट्रीज का इंतजार रहता है। इस बार मराठी सिनेमा भी ऑस्कर में अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब मराठी मूवी दशावतार को फिल्म को 98वें अकादमी पुरस्कार में जगह मिली है। दशावतार को ऑस्कर 2026 की कंटेंशन लिस्ट में शामिल किया गया है, जिनमें कुल 150 मूवीज के नाम शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- Oscar के लिए क्या करनी पड़ती है लॉबिंग? होमबाउंड एक्टर विशाल जेठवा ने बताई अंदर की बात

    Dashavatar

    ऐसे में देखना ये दिलचस्प रहेगा कि दशावतार आने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में क्या कामयाबी का परचम लहरा सकती है या नहीं। गौर किया जाए मराठी मूवी दशावतार की तरफ तो ये एक इलाके की प्रचलित लोककथाओं पर आधारित है, जिसमें एक बुजुर्ग दशावतार थिएटर में भगवान विष्णु के अवतारों का अभिनय करता है। लेकिन उसकी जिंदगी में ऐसा घुमाव आता है, जो एक रहस्यमी घटना की तरफ मुड़ जाती है। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    दशावतार मूवी के प्रोडेक्शन हाउस ओशियन फिल्म कंपनी ने अपनी फिल्म की ऑस्कर एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है कि और पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें मामले की पूरी जानकारी दी गई है। इससे पहले अभिनेता ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म होमबाउंड को इंडिया की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर  आने वाले ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

    कब आयोजित होंगे ऑस्कर अवॉर्ड 2026

    इस बार के 98वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन रविवार 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। भारतीय एंट्री के तौर पर दशावतार और होमबाउंड पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Oscar 2026: भारत से Homebound ने ऑस्कर में बना लिया दबदबा, 15 फिल्मों की लिस्ट में शामिल..करण जौहर हुए इमोशनल