Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscars 2023: कौन हैं नाटू-नाटू के सिंगर्स, जिन्होंने आरआरआर के बाद ऑस्कर के मंच पर भी बिखेरा जलवा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 07:39 PM (IST)

    Naatu Naatu singer Kaal Bhairav and Rahul Sipligunj राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। गाने के ...और पढ़ें

    Naatu Naatu singer Kaal Bhairav and Rahul Sipligunj, Twitter
    Naatu Naatu singer Kaal Bhairav and Rahul Sipligunj, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Naatu Naatu singer Kaal Bhairav and Rahul Sipligunj: सोमवार को लॉस एंजिसल के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर 2023 का शानदार आगाज हुआ। एसएस राजामौली की आरआरआर और गुनीता मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी अवॉर्ड में जीत हासिल की।

    नाटू-नाटू ने दी सबको मात

    आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया। इस श्रेणी में फिल्म का मुकाबला दुनियाभर के चार सबसे बेहतरीन गानों से थे। इस लिस्ट में रिहाना का लिफ्ट मी अप, लेडी गागा का होल्ड माय हैंड, मित्सुकी-डेविड बायरन का दिस इज ए लाइफ और सोफिया कार्सन का अप्लाउज शामिल था। नाटू-नाटू ने इन सबको पछाड़ते हुए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम किया।

    दीपिका पादुकोण ने बटोरी सुर्खियां

    95वें अकादमी अवॉर्ड में नाटू-नाटू के अलावा दीपिका पादुकोण और गाने को अपनी आवाज देने वाले राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव भी हाइलाइट रहें। एक्ट्रेस ने ऑस्कर 2023 के मंच पर नाटू-नाटू को इंट्रोड्यूस किया और गाने की परफॉर्मेंस की घोषणा की। इवेंट में दीपिका पादुकोण ने बतौर प्रेजेंटर पहुंचकर खूब सुर्खियां बटोरी। उनके लुक के भी खूब चर्चे हुए।

    नाटू-नाटू की लाइव परफॉर्मेंस

    दीपिका पादुकोण के बाद नाटू-नाटू के सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने स्टेज पर परफॉर्मेंस देकर इवेंट में मौजूद सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राहुल और काल भैरव की ने गाने को गाया तो वहीं, अमेरिकन डासंर्स ने नाटू-नाटू पर डांस किया। सोशल मीडिया पर दोनों का ऑस्कर 2023 से वीडियो वायरल हो रहा है।  

    खबरें और भी

    नाटू-नाटू के सिंगर्स

    नाटू-नाटू के सिंगर काल भैरव म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी के बेटे हैं। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन गानों को अपनी अवाज दी है। वहीं,  राहुल सिप्लिगुंज की बात करें तो वो भी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है।

    नाटू-नाटू ने जीते कई अवॉर्ड

    ऑस्कर 2023 से पहले नाटू-नाटू ने इस साल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी जीता। जहां सॉन्ग ने लेडी गागा और रिहाना जैसे पॉपुलर सिंगर्स को मात दी थी।