Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscars 2025: Anuja से पहले भारत के छोटे से शहर की कहानी ने ऑस्कर्स में दिखाया था दम, अवॉर्ड जीत रचा था इतिहास

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 01 Mar 2025 06:12 PM (IST)

    इस वक्त हर तरफ बस ऑस्कर्स की चर्चा हो रही है। सिनेमा प्रेमी इवेंट के प्रसारण की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार ऑस्कर की रेस में भारतिय मूल की फि ...और पढ़ें

    जब छोटे से गांव की कहानी ने ऑस्कर में मचाई धूम (Photo Credit- Instagram)
    जब छोटे से गांव की कहानी ने ऑस्कर में मचाई धूम (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. लॉस एंजेलिस में होगा ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन
    2. पीरियड्स पर आधारित इस फिल्म ने दिखाया था दम
    3. नॉमिनेशन के साथ बड़ी फिल्मों को पछाड़ जीता था अवॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscars 2025:  पीरियड, महावारी इस पर बात करना तो दूर लोग कई बार नाम लेने से पहले भी रुकते हैं। इसी टॉपिक पर एक डॉक्यूमेंट्री बनी ने ऑस्कर्स का सफर तय किया था और दुनियाभर में अपना जलवा बिखेरा था। सिनेमा की दुनिया का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड ऑस्कर 2025 इस वक्त लाइमलाइट में बना हुआ है। भारत में लोग इस अवॉर्ड सेरेमनी को मार्च को देख पाएंगे।

    इस साल ऑस्कर्स में भारत की तरफ से कोई भी फिल्म लिस्ट तक पहुंच पाने में नाकाम रही है। हालांकि खुशी की बात है कि भारत में फिल्माई एक शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' अभी भी रेस में बनी हुई है। भारतीय सिनेमा प्रेमियों की नजरें अनुजा पर टिकी हुई हैं। इस बीच आइए आपको उस फिल्म के बारे में बताते हैं जिसे न सिर्फ नॉमिनेशन मिला था बल्कि इस मूवी ने बड़ी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया था जिसका नाम था 'पीरियड.एंड ऑफ सेंटेंस।'

    क्या थी 'पीरियड.एंड ऑफ सेंटेंस' की कहानी?

    सबसे पहले तो आपको ये बता दे कि फिल्म की कहानी भले ही भारत की हो मगर फिल्म का निर्देशन एक ईरान महिला डायरेक्टर ने किया था। ईरान की पहली महिला डायरेक्टर जिनका नाम 'रायका जैस्तोबाची' (Rayka Zehtabchi) उन्होंने इस फिल्म को बनाया था। फिल्म की कहानी भारतीय गांव की कुछ लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसा की हमने खबर की शुरुआत में जिक्र किया। पीरियड, महावारी जिस पर अक्सर लोग बात करने से बचते हैं, ये कहानी उसी सब्जेक्ट पर आधारित थी। लड़कियों के महावारी के दिनों में इस्तेमाल होने वाले गंदे कपड़े से लेकर समाज में उनके पिछड़ेपन को दिखाती है ये फिल्म।

    Photo Credit- IMDb

    फिल्म देखने के बाद पता चलता है कि कई लड़कियों को पीरियड्स के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। साल 2018 में बनी ये फिल्म अगले साल ही 2019 में ऑस्कर जीतने में सफल रही थी। इस शॉर्ट फिल्म को पूरी दुनिया से खूब प्यार मिला था। अब इस साल भी भारत की शॉर्ट फिल्म अनुजा कॉम्पटीशन में है। ये तो 3 तारीख को ही पता चलेगा कि फिल्म ऑस्कर्स में कमाल दिखा पाई या नहीं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Oscar 2025: कैसे हुई थी 'ऑस्कर' की शुरुआत, कब दिया गया था पहला अवॉर्ड? यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

    कब होगा ऑस्कर 2025 का आयोजन?

    फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर 2025 का आयोजन 3 मार्च को होना निर्धारित है। यह अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। अगर आप भी ऑस्कर अवॉर्ड को लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां दी गई जानकारी को नोट जरूर कर लें। भारत में अवॉर्ड समारोह का लाइव प्रसारण 3 मार्च को सुबह 5:30 बजे से जियो हॉटस्टार (Oscars 2025 on Jio Hotstar) पर किया जाएगा। खास बात है कि इस प्लेटफॉर्म पर आप अपने फोन में भी ऑस्कर अवॉर्ड को देख सकते हैं।

    Photo Credit- X

    इन चैनल पर शाम को भी होगा टेलीकास्ट

    इसके अलावा, अगर आप जियो हॉटस्टार पर इवेंट को न देख पाए तो इसे Star Movies और Star Movies Select पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होते हुए देख सकते हैं। वहीं, जो दर्शक किसी वजह से इस इवेंट के लाइव प्रसारण को मिस कर जाएं, उन्हें उसी दिन रात को 8:30 बजे अवॉर्ड फंक्शन को फिर से देखने का मौका मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- Oscar 2025: संघर्ष और भूख के बीच दो बहनों का बनता-बिगड़ता जीवन, कैसे बनी ऑस्कर नॉमिनेटेड Anuja