विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कारों का हुआ एलान, अरिजीत सिंह-शारदा सिन्हा समेत इन कलाकारों को दिया जाएगा सम्मान

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sun, 26 Jan 2025 07:58 AM (IST)

भारत सरकार ने इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरस्कारों का ऐलान कर दिया ...और पढ़ें

पद्मश्री से सम्मानित किए जाएंगे सिंगर अरिजीत सिंह (Photo Credit- X)
पद्मश्री से सम्मानित किए जाएंगे सिंगर अरिजीत सिंह (Photo Credit- X)

HighLights

  1. भारत सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान
  2. पद्मश्री से सम्मानित किए जाएंगे सिंगर अरिजीत सिंह
  3. लिस्ट में मनोरंजन जगत के कई कलाकार हैं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Padma Awards 2025: देश में भारत सरकार हर साल अलग-अलग क्षेत्र के श्रेष्ठ लोगों को उनके काम और देश के लिए दिए योगदान के लिए सम्मानित करती है। इन कलाकारों को भारत सरकार अलग अलग केटेगरी में दिए जाने वाले पद्मश्री, पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे अवॉर्ड्स देती है।

इस बार इस अवॉर्ड लिस्ट का ऐलान गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया है। 2025 में पद्म अवॉर्ड से सम्मानित होने वालों में कुछ कलाकार ऐसे भी शामिल हैं जो आज इस दुनिया में नहीं हैं। आइये जानते हैं कि इस साल किन कलाकारों को पद्म सम्मानों से नवाजा जाने वाला है।

पद्म विभूषण पाने वाले कलाकार

पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद से भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। मनोरंजन जगत में पहले भी ये सम्मान कई कलाकारों को दिया जा चुका है। अब इन नामों कुछ और नाम शामिल हो गए हैं। बिहार के लोकगीत गाने से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज देने वाली गायिका शारदा सिन्हा का पिछले साल निधन हो गया था। उनके मरणोपरांत भारत सरकार ने दिवंगत सिंगर को पद्म विभूषण के लिए चुना है।

इसके अलावा वॉयलेनिस्ट और कंपोजर डॉक्टर लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम को भी इस साल पद्म विभूषण दिया जाने वाला है। वहीं गुजरात के कलाकार कुमुदिनी रजनीकांत लखिया को भी कला के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं Sky Force फेम Veer Pahariya? असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर बॉडी डबल तक, कैसे तय किया एक्टर का सफर

पद्म भूषण

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अजित कुमार को कला श्रेणी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। ये देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान में गिना जाता है। अनंत नाग, शेखर कपूर, जतिन गोस्वामी, दिवंगत सिंगर पंकज उधास और इंडियन एक्ट्रेस और डांसर शोभना शोभना जैसे कई बड़ी हस्तियों के नाम इसमें शामिल हैं। ये सम्मान पाना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात होती है।

पद्मश्री

पद्मश्री से सम्मानित होने वाले कलाकारों की बात करें तो ये भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सबसे बड़ा सम्मान है। इस श्रेणी में कई कलाकारों को ये अवॉर्ड दिया जाने वाला है। इस बार अपनी आवाज से फैंस को झूमने पर मजबूर करने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी शामिल है। जी हां, इस बार सिंगर को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने वाला है।

इनके अलावा मराठी एक्टर अशोक लक्ष्मण सराफ, क्लासिकल गायिका अश्विनी भिड़े देशपांडे, थिएटर आर्टिस्ट बैरी जॉन, बेगम बातूल, श्री भरत गुप्त, श्री भेरू सिंह चौहान, श्री दुर्गा चरण रणबीर, श्री फारूख अहमद मीर जैसे अन्य कई लोगों के नाम इस अवॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- जब एक्टर्स से परेशान हो गए थे Rakesh Roshan, पत्नी ने लगाई कलाकारों को फटकार, तब बनी 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म