विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abir Gulal: बॉलीवुड कमबैक के लिए फवाद खान ने ली मोटी रकम? अब भारत में बैन हुई फिल्म

Published: Fri, 25 Apr 2025 05:32 PM (IST)

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) का नाम विवादों में घिरा हुआ है। वाणी कपूर के साथ फिल्म अबीर गुलाल ...और पढ़ें

अबीर गुलाल के लिए फवाद खान ने लिए इतने करोड़ (Photo Credit- IMDb)
अबीर गुलाल के लिए फवाद खान ने लिए इतने करोड़ (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. विवादों में घिरा फवाद खान का बॉलीवुड कमबैक
  2. भारत में बैन हुई अबीर गुलाल फिल्म
  3. फवाद खान ने फिल्म के लिए चार्ज की थी मोटी रकम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fawad Khan Fees For Abir Gulaal: फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में अबीर गुलाल फिल्म (Abir Gulaal) का जिक्र सबसे ज्यादा चल रहा है। इसके जरिए पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड कमबैक करने वाले थे। फिल्म के गाने रिलीज हो गए थे, जिन्हें देखने के बाद विवाद का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें फवाद के साथ वाणी कपूर लीड रोल की भूमिका में हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बवाल खड़ा हो गया। इस बीच अबीर गुलाल को भारत में बैन भी किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता फवाद खान ने कितने करोड़ की फीस चार्ज की।

फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है। पहलगाम में हुए अटैक के बाद इस फिल्म को बैन करने की घोषणा कर दी गई है, लेकिन आपको हैरानी हो सकती है कि फिल्म के लिए एक्टर ने मोटी रकम ली है।

Photo Credit- Jagran

फवाद खान ने बॉलीवुड कमबैक के लिए कितने करोड़ लिए?

सिनेमा लवर्स जानते हैं कि फवाद खान बॉलीवुड में पहले भी काम कर चुके हैं। अबीर गुलाल के जरिए वह बॉलीवुड कमबैक करने वाले थे, लेकिन आतंकी हमले के बाद फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया है। द सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फवाद खान पाकिस्तानी ड्रामा के लिए 15 से 20 लाख के बीच लेते हैं। वहीं, पाकिस्तान में फिल्म के लिए वह करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

Photo Credit- Jagran

ये भी पढ़ें- भारत में नहीं रिलीज होगी Abir Gulaal! पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan की कमबैक फिल्म पर गिरी गाज

बॉलीवुड फिल्म के लिए उन्होंने 5 से 10 करोड़ के बीच में पैसे लिए हैं। वहीं, बात वाणी कपूर की करें, तो इस मूवी के लिए एक्ट्रेस की फीस करीब 1.5 करोड़ है। खैर, यह फिल्म विवादों में फंसी हुई है। फिलहाल आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि इसे दर्शक देख पाएंगे या नहीं। 

ये भी पढ़ें- Pahalgam आतंकी हमले के बाद ‘Abir Gulaal’ को लगा बड़ा झटका, Youtube से हटाए गए फिल्म के सारे गाने