विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों में नहीं दिखेगा पाकिस्तान से याराना, सलमान खान की Tiger Zinda Hai में दिखा था नजारा

Published: Wed, 04 Jun 2025 07:52 PM (GMT+05:30)

बीते समय में भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी सैन्य संघर्ष देखने को मिला था। जो सीजफायर के बाद थम ...और पढ़ें

सलमान खान स्पाई थ्रिलर फिल्म (फोटो क्रेडिट- imdb)
सलमान खान स्पाई थ्रिलर फिल्म (फोटो क्रेडिट- imdb)

HighLights

  1. सलमान खान की शानदार फिल्म
  2. 2017 में रिलीज हुई थी स्पाई थ्रिलर
  3. फिल्मों में नहीं दिखेगी दोस्ती की मिसाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। बाद में लाइन ऑफ कंट्रोल पर दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष देखने को मिला, जो सीजफायर के जरिए रोका गया। 

इसका असर भारतीय सिनेमा पर भी खूब पड़ा और पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल, मूवीज और गानों को सभी प्लेटफॉर्म से पूरी तरह हटा दिया गया। अब एक पहल ये भी जारी है कि आने वाले समय में हिंदी फिल्मों में दोनों देशों के बीच दोस्ती की मिसाल न दिखा जाए, जैसा सलमान खान की टाइगर जिंदा में दिखाया गया था। 

फिल्मों में नहीं दिखेगा पाकिस्तान से याराना 

2017 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर जिंदा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी दोनों देशों के खुफिया जांच एजेंसियों के जासूसों के बीच याराना दिखाया गया था। उस दौरान कहानी के इस प्लॉट को काफी पसंद गया था। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद शायद अब किसी अपकमिंग मूवी में दोनों देशों के बीच दोस्ती का नजारा देखने को मिले। 

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के कड़वे सच को उजागर करती हैं ये 5 फिल्में, दहशतगर्दों के इरादे खौला देंगे खून

इस घटना के बाद से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स में आतंक के खिलाफ रोष देखने को मिला था। साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी समर्थन किया। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट और विक्की कौशल कई फिल्मी सितारे इस मामले में आगे आए। 

हालांकि, इस दौरान कई पाकिस्तानी सेलेब्स ने भी अपनी तरफ से इंडियन आर्मी की जवाब कार्रवाई की निंदा की, जिसका बॉलीवुड सेलेब्स ने पलटवार कर मुंहतोड़ जवाब दिया था। इससे अब ये साफ जाहिर होता है कि भविष्य में न को भारत और पाकिस्तान के फिल्मी सितारे एक साथ काम करते दिखेंगे। बल्कि मूवीज या सीरीज में दुश्मन देश के साथ याराना वाला कंटेंट भी नहीं गायब रहेगा। 

इंडिया और पाकिस्तान वॉर पर आ रही है फिल्म

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बाद सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 के रूप में पहली ऐसी फिल्म रिलीज होगी, जो दोनों देशों के बीच वॉर कंडीशन को दिखाएगी। 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर इसे रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- OTT पर भूलकर भी मिस न करें Indian Army के स्पेशल ऑपरेशन वाली ये मूवी, IMDb से मिली 8.1 की टॉप रेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।