यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir ने सर्कस और RRR के गानों पर लचकाई कमर, वायरल हुआ वीडियो
Hania Aamir Dance Video पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस और आरआरआर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Hania Aamir Dance Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के गानों पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वह रणवीर सिंह के 'करंट लगा रहे' गाने पर ठुमकती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने आरआरआर के नाटू-नाटू गाने पर भी डांस किया है।
हानिया आमिर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का गाना भी काफी पर वायरल हुआ था। इस गाने पर कई रील्स भी बनाये गए थे। अब यह गाना पाकिस्तान में भी धूम मचा रहा है। वेडिंग पैपराजी अकाउंट ने एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें हानिया आमिर रणवीर सिंह की एनर्जी को डांस फ्लोर पर चैनेलाइज कर रही हैं। वह बॉलीवुड के हिट नंबर पर डांस कर रही है।
यह भी पढ़ें: Pathaan की रिलीज बांग्लादेश में फिर टली, 8 वर्षों से कोई भी हिंदी फिल्म नहीं हुई है रिलीज
View this post on Instagram
हानिया अमीर ने कई फिल्मों में काम किया है
हानिया अमीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। हानिया आमिर के इंस्टाग्राम पर ६५ लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने कैनेडियन नागरिकता विवाद पर कहा- भारत मेरे लिए सब कुछ और जल्द...
View this post on Instagram
हानिया आमिर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है
हानिया आमिर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह काफी खूबसूरत भी है। कई पाकिस्तानियों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया है। रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस जहां फ्लॉप हो गई थी। वहीं, फिल्म आरआरआर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन भी मिला है। रणवीर सिंह की पिछली 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है। इनमें सर्कस, जयेशभाई जोरदार और 83 शामिल है। अभिनेता रणवीर सिंह अपनी एनर्जी के लिए फेमस है।
खबरें और भी
View this post on Instagram