Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रो दूंगी', Hania Aamir के लिए भारतीय फैंस ने कर दिया ऐसा कारनामा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस नहीं रोक पाईं अपने इमोशंस

    Updated: Sun, 04 May 2025 12:13 PM (IST)

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हानिया आमिर (Hania Aamir) जो पाकिस्तान की मशहूर अदाका ...और पढ़ें

    हानिया आमिर तक पहुंचने के लिए फैंस ने आजमाया ये तरीका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हानिया आमिर तक पहुंचने के लिए फैंस ने आजमाया ये तरीका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक
    2. हानिया को देखने के लिए भारतीय फैंस ने आजमाया पैतरां
    3. इंडियन फैंस का जुनून देख इमोशनल हो गईं हानिया आमिर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हानिया आमिर (Hania Aamir) पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हैं जो भले ही बॉलीवुड में न आई हों, लेकिन अपने हिट सीरियल्स के चलते वह भारतीय फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं। भारत में उनकी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है और उनकी एक झलक पाने के लिए भारतीय फैंस बेताब रहते हैं।

    मगर पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद कई पाकिस्तानी सितारों का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है जिसमें से एक हानिया आमिर भी हैं। भारतीय सरकार ने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कई सेलिब्रिटीज का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है।

    हानिया के लिए फैंस यूज कर रहे VPN

    इस बीच भारतीय फैंस ने हानिया का इंस्टाग्राम एक्सेस करने के लिए एक नया तरकीब ढूंढ लिया है जिस पर एक्ट्रेस रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। दरअसल, भारतीय फैंस ने हानिया का अकाउंट एक्सेस करने के लिए VPN सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन लिया है। कई यूजर्स तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस के पोस्ट पर जाकर बता रहे हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस को देखने के लिए VPN का सहारा लिया है।

    यह भी पढ़ें- 'बिना सबूत के दोष देना...' Hania Aamir ने 'पाकिस्तानी आर्मी' पर दिया बयान? वायरल पोस्ट पर अब तोड़ी चुप्पी

    भारतीय फैंस का प्यार देख इमोशनल हुईं हानिया

    मिड-डे के मुताबिक, एक यूजर ने हानिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, " "हैलो हानिया, VPN का सब्सक्रिप्शन लिया सिर्फ तुम्हारे लिए। भारत से प्यार। एक्ट्रेस ने कमेंट का जवाब देते हुए कहा, "लव यू।" हानिया की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "टेंशन मत लीजिए, हम VPN लगाकर आ गए।" इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "रो दूंगी।" इसी तरह कई अन्य भी हानिया पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और वह उन्हें जवाब दे रही हैं।

    खबरें और भी

    इन सेलेब्स का अकाउंट भी हुआ ब्लॉक

    भारत सरकार ने हाल ही में कई पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते की गई है।

    • फवाद खान
    • हानिया आमिर
    • माहिरा खान
    • मावरा होकेन
    • अली जफर
    • सनम सईद
    • बिलाल अब्बास
    • इमरान अब्बास
    • सजल अली
    • अदनान सिद्दीकी

    हानिया आमिर को भारत में मेरे हमसफर सीरियल से पहचान मिली थी। वह मुझे प्यार हुआ था, इश्किया और दिलरुबा के लिए भी पसंद की गईं।

    यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद इन 3 पाकिस्तानी सितारों का इंस्टाग्राम इंडिया में ब्लॉक, बचा हुआ है ये एक्टर