यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
15 साल की पाकिस्तानी लड़की ने गाया था Zeenat Aman का आइकॉनिक सॉन्ग, एक्ट्रेस ने सुनाया फिल्म 'कुर्बानी' का किस्सा
वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) अपने दौर की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। मौजूदा समय में देखा जाता है कि वह सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

HighLights
- कुर्बानी फिल्म ने पूरे किए रिलीज के 44 साल
- जीनत अमान का आप जैसा कोई गाना रहा सुपरहिट
- फिरोज खान और विनोद खन्ना जैसे कलाकार भी थे शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 के दशक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वालीं एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) को भला कौ नहीं जानता। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के सूची में उनका नाम शामिल होता है। मौजूदा समय में देखा जाए तो जीनत सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिताती हैं। इस दौरान वह अपनी फिल्मों से जुड़े अनसुने किस्सों से भी फैंस को रूबरू कराती हैं।
जीनत ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने फिल्म कुर्बानी (Qurbani Movie) के पॉपुलर सॉन्ग आप जैसा कोई (Aap Jaisa Koi) को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि इस गाने को 15 साल की एक पाकिस्तानी लड़की ने गाया था।
पाकिस्तान की सिंगर ने गाया था कुर्बानी का गाना
फिरोज खान के निर्देशन में बनी फिल्म कुर्बानी जीनत अमान करियर की सबसे शानदार मूवीज में से एक मानी जाती है। शुक्रवार को जीनत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुर्बानी के आप जैसा कोई गीत को लेकर एक रोचक किस्सा शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- जब तवायफ बन Zeenat Aman ने तोड़ीं सारी परंपराएं, फिल्म पर मचा बवाल, बोलीं- 'जीने के लिए 70 का दशक...'
(30).jpg)
Photo Credit-Zeenat Aman/Instagram
जीनत ने बताया है- कुर्बानी का आप जैसा गाना 15 साल की पाकिस्तानी लड़की नाजिया ने गाया था। इस गाने को आज भी डांस फ्लोर पर बजाया जाता है। कुर्बानी में मुझे, फिरोज खान, विनोद खन्ना,अमजद खान और अमरीश पुरी से ज्यादा अगर किसी को याद किया जाना चाहिए तो वह नाजिया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
लंदन में पहली बार मेरी मुलाकात नाजिया से हुई थी, वह अपनी मां के साथ बतौर फैन मुझसे मिलने आई थे। उनके साथ उनका भाई भी था। ये दोनों बच्चों उस वक्त सिंगिंग की क्लासेज ले रहे थे। जब मैंने फिरोज से नाजिया को मिलवाया तो वह उसकी आवाज के कायल हो गए और ऐसे नाजिया ने कुर्बानी का ये आइकॉनिक सॉन्ग गाया।
नाजिया बहुत कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई, लेकिन उसका ये गीत हमेशा के लिए अमर हो गया। इस तरह से जीनत ने आप जैसा कोई गाने को लेकर ट्रिविया सुनाया है।
कुर्बानी के 44 साल हुए पूरे
साल 1983 में जीनत अमान की फिल्म कुर्बानी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस फिल्म ने सफलता का मुकाम हासिल किया और तत्तकालीन साल की सुपरहिट मूवीज में शामिल हुई। 20 जून यानी कल कुर्बानी की रिलीज के 44 साल पूरे हो गए हैं।