यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palak Muchhal और मिथुन की आज होगी शादी, सलमान खान और जैकी श्रॉफ होंगे रिसेप्शन में शामिल
Palak Muchhal Wedding गायक पलक मुच्छल की आज संगीतकार मिथुन से शादी है। उनकी शादी के रिसेप्शन में कई कलाकार पहुंचने के आसार है। इसमें सलमान खान जैकी श् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Muchhal Wedding: गायक पलक मुच्छल और संगीतकार मिथुन रविवार 6 नवंबर को शादी कर रहे हैं। शादी के बाद दोनों एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई ए लिस्ट कलाकार शामिल हो सकते हैं। इनमें सलमान खान, जैकी श्रॉफ, हिमेश रेशमिया, सोनू निगम और ए आर रहमान शामिल है।
पलक मुच्छल की हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें वायरल हुई है
इस बीच पलक मुच्छल की हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें वायरल हुई है। इसमें पलक के भाई पलाश को उन्हें हल्दी लगाते हुए देखा जा सकता है। पलाश मुच्छल ने शादी के बारे में बताते हुए कहा, 'शादी में मात्र परिवार और खास लोगों को बुलाया गया है। मुंबई में एक छोटा सा हॉल बुक किया है, जहां परिवार वालों की उपस्थिति इसमें फेरे लिए जाएंगे। हमें एक साधारण तौर पर शादी करनी थी लेकिन रिसेप्शन काफी भव्य होगा।'
यह भी पढ़ें: Sunny Leone Photos: 41 साल की सनी ने पर्पल कलर की स्लीवलैस वन पीस ड्रेस में कराया फोटोशूट, फैंस के उड़े होश
पलक मुच्छल शादी के दिन अपनी मां के द्वारा स्टाइल की गई साड़ी पहनेंगी
सूत्रों के अनुसार, 'पलक मुच्छल और मिथुन की शादी के रिसेप्शन में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, हिमेश रेशमिया, सोनू निगम, शान, ए आर रहमान, रुबीना दिलैक और रश्मि देसाई जैसे कलाकारों को आने का निमंत्रण दिया गया है। पलक मुच्छल शादी के दिन अपनी मां के द्वारा स्टाइल की गई साड़ी पहनेंगी। वहीं मिथुन रेजा शरीफी की आउटफिट पहनने वाले हैं।
पलक मुच्छल ने हल्दी पर येलो कलर का खूबसूरत आउटफिट पहन रखा था
वहीं पलक मुच्छल ने हल्दी पर येलो कलर का खूबसूरत आउटफिट पहन रखा था। मेहंदी पर उन्होंने लहंगा पहन रखा था। संगीत सेरेमनी को देखकर ऐसा लगता है कि फ्लोरल थीम संगीत सेरेमनी हुई है। परिवार वालों ने इस अवसर पर रिचा शर्मा और अदिति सिंह के परफॉर्मेंस को एन्जॉय भी किया। होने वाले पति-पत्नी ने भी लाइव परफॉर्म किया है। इसके चलते यह दोस्तों और परिवार वालों के लिए एक यादगार पल बन गया। खबरों के अनुसार शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए विदेश जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने लोकेशन की घोषणा नहीं की है।