Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ibrahim Ali Khan को ट्रोल करने वाले पाक क्रिटिक्स पर फूटा पलक तिवारी का गुस्सा, एक्ट्रेस ने ऐसे किया पलटवार

    Updated: Sun, 18 May 2025 05:13 PM (IST)

    सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने फिल्म नादानियां से एक्टिंग की शुरुआत की। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों का प्यार ...और पढ़ें

    इब्राहिम के सपोर्ट में आईं पलक तिवारी (Photo Credit- IMDb)
    इब्राहिम के सपोर्ट में आईं पलक तिवारी (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. इब्राहिम की नादानियां का पाक ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक
    2. इब्राहिम अली खान ने क्रिटिक्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
    3. एक्टर के सपोर्ट में आईं पलक तिवारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान के बेटे ने नेटफ्लिक्स की फिल्म नादानियां से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसमें उनके साथ बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी लीड रोल में नजर आईं। ओटीटी लवर्स को फिल्म पसंद नहीं आई। खासकर लोगों ने फिल्म की कहानी पर सवाल खड़े किए। हाल ही में एक पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने भी इस फिल्म की आलोचना की थी और इब्राहिम के नाक पर टिप्पणी की थी। अब इस मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड पलक तिवारी का रिएक्शन सामने आता है।

    एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में काम किया। इससे पहले उनका गाना बिजली बिजली काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने इब्राहिम की नादानियां को ट्रोल करने वाले पाक शख्स के बयान पर अपना पक्ष रखा है।

    इब्राहिम के सपोर्ट में आईं पलक तिवारी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान के समर्थन में खड़ी नजर आईं। दरअसल, हाल ही में खुद को क्रिटिक्स बताने वाले एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने नादानियां फिल्म का मजाक उड़ाया था और इब्राहिम के नाक पर कमेंट किया था। इब्राहिम पहले ही अभद्र टिप्पणी करने वाले को मैसेज करके खरी-खोटी सुना चुके हैं।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'ये तो क्यूट...' इंस्टाग्राम पर लड़के की फोटो देखकर दीवानी हो गई थीं Palak Tiwari, पहले नाम ढूंढ़ा ; फिर किया डेट

    अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड कही जाने वाली पलक ने बताया कि स्टार्स को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है। अगर किसी की नाक बड़ी है, तो लोग उसका मजाक बनाते हैं। अगर वह लोगों के दबाव में आकर उसका कोई इलाज करवाता है, तो फिर उसके लिए भी एक्टर को ही ट्रोल किया जाता है। एक्ट्रेस का मानना है कि सेलेब्स से नफरत करना आजकल का नया ट्रेंड बन गया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में बात करते हुए पलक तिवारी ने कहा, आज के समय में अगर कोई चीज सेलिब्रिटी से भी ज्यादा बिकती है, तो वह उनकी आलोचना है। हम ऐसे समय में जीवन जी रहे हैं, जहां आमतौर पर सेलेब्स के प्रति नफरत फैलाई जा रही है। आलोचना काफी पहले से मौजूद है, लेकिन आज इसका स्तर असहनीय पर पहुंच गया है। मेरा मानना है कि लोगों को लगता है कि कोई भी अफना काम आसानी से कर सकता है। मैं लोगों का प्यार हासिल करने के लिए पूरी मेहनत से काम करती हूं, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया भी निष्पक्ष होनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें- रिश्ता कंफर्म! Palak Tiwari को सपोर्ट करने पहुंचे इब्राहिम अली खान, भाई संग दिखी स्पेशल बॉन्डिंग