Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Tiwari: डेनिम ड्रेस में पलक तिवारी ने मचाया तहलका, बोल्डनेस में मां श्वेता तिवारी को दी कड़ी टक्कर

    Updated: Wed, 11 Oct 2023 12:36 AM (IST)

    Palak Tiwari पॉपुलर स्टार किड पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह अच्छी पॉपुलैरिटी रखती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के बड़ी संख्या में फॉलोअर्स ...और पढ़ें

    File Photo of Palak Tiwari. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Palak Tiwari. Photo Credit: Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी मां श्वेता की तरह ही काफी ग्लैमरस हैं। फैंस उनकी खूबसूरती को पसंद करते हैं। पलक के लुक्स फैंस को उनका दीवाना बनाते हैं। शार्प फीचर्स वाली पलक तिवारी के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीर पोस्ट की गई है।

    हॉटनेस से भरी हैं पलक तिवारी की फोटोज

    पलक ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस का काम लोगों को काफी पसंद आया था। पलक अपनी मां की ही तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही हॉटनेस और क्यूट अदाओं से भरी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बार भी इस खूबसूरत स्टार किड ने ऐसा ही किया।

    डेनिम में ढाया कहर

    सोशल मीडिया पर डेनिम ड्रेस में पलक तिवारी की लेटेस्ट फोटो आग लगा रही है। उन्होंने हॉल्टर नेक डेनिम टॉप पहना है। इस लुक को नैचुरल लुक देने के लिए पलक ने लाइट मेकअप किया है। ज्यादा फोकस बालों पर है, जिसे हाइलाइट किया गया है। एक्सरसरीज में एक्ट्रेस ने ब्रेसलेट और चेन पहनी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

    फोटो पर दिल हारे फैंस

    पलक ने एक बार फिर अपनी मनमोहक अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया है। इस फोटो को देखने के बाद किसी ने उनके लिए 'गॉर्जियस', तो किसी ने 'टू मच ब्यूटीफुल' लिखा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari: साड़ी में श्वेता तिवारी ने दिखाई दिलकश अदाएं, एक्ट्रेस का मदमस्त अंदाज देख पिघला फैंस का दिल

    पलक तिवारी की फिल्में

    पलक तिवारी ने 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया। हालांकि, इसके पहले वह 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर' के लिए भी शूट कर चुकी हैं। लीड स्टार कास्ट के तौर पर 'किसी का भाई किसी की जान' उनकी पहली मूवी है।

    यह भी पढ़ें: Shweta-Ronit Video: 'मिस्टर बजाज' के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक हुई 'प्रेरणा', फैंस बोले- क्या केमिस्ट्री है