Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Tiwari: खूबसूरती और बोल्डनेस में श्वेता तिवारी से भी आगे निकलीं पलक, लेटेस्ट तस्वीर देख उड़े फैंस के होश

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 02:10 PM (IST)

    Palak Tiwari श्वेता तिवारी की बेटी पलक जल्द ही सलमान खान के साथ बड़े बजट की फिल्म में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हा ...और पढ़ें

    File Photo of Palak Tiwari. Photo Credit: Palak Tiwari Instagram
    File Photo of Palak Tiwari. Photo Credit: Palak Tiwari Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। श्वेता तिवारी बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री में काम किए कई साल बीत चुके हैं। 10 साल से भी ज्यादा समय से ग्लैमर की दुनिया में सक्रिय श्वेता तिवारी के पदचिन्हों पर ही अब उनकी बेटी पलक भी चलने को तैयार है। पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म करती नजर आने वाली हैं। इस सुपर स्टार के साथ उनकी पहली फिल्म बस कुछ ही महीनों की दूरी पर है। बड़े पर्दे पर अपकमिंग फिल्म के जरिये धमाका करने से पहले पलक सोशल मीडिया पर अपने जलवे बिखेर रही हैं। कम से कम उनकी लेटेस्ट तस्वीरें यही कह रही हैं।

    छा गया पलक तिवारी का लुक

    पलक तिवारी अपनी मां श्वेता की ही तरह ग्लैमरस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो फैंस के बीच अक्सर सुर्खियों में रहती है। वह कभी इंडियन तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में अपने नए लुक्स को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में पलक ने ज्यादा हैवी मेकअप या ज्वेलरी कैरी नहीं किया है। मगर सादगी में भी उनका लुक फैंस के बीच हिट हो गया है।

    पलक ने व्हाइट क्रॉप टॉप और लूज जींस में फोटोशूट कराया है। लाइट मेकअप में भी उनका लुक सभी को पसंद आया। ज्वेलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ बैंगल्स लिए हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए ब्रांडेड शूज पहने हैं। उनका लुक देख फैंस ने काफी तारीफ की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

    दर्शकों ने किया यह कमेंट

    पलक तिवारी की तस्वीर देख यूजर्स ने तारीफ की है। एक यूजर ने उन्हें क्यूट बताया है। एक अन्य ने उन्हें ड्रीम गर्ल फ्रेंड बताया। कुछ ने उनकी आलोचना भी की। हुड विंकर्स नाम के यूजर ने कहा, 'सॉरी पलक आज जितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन अपनी मां की तरह नहीं बन सकतीं।'

    खबरें और भी

    पलक तिवारी वर्कफ्रंट

    पलक तिवारी की 21 अप्रैल, 2023 को 'किसी का भाई किसी की जान'रिलीज हो रही है। उन्होंने 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इस फिल्म में विवेक ओबरॉय, शिविन नारंग, मल्लिका शेरावत और तनिषा मुखर्जी समेत कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया।

    यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant-Adil Khan: राखी सावंत और आदिल का लिपलॉक वीडियो हुआ वायरल , लोगों ने कहा- इस्लाम की शहजादी

    यह भी पढ़ें: गरीबी में गुजारा बचपन, कभी आर्थिक तंगी से मजबूर रहे Abdu Rozik के घर का वीडियो देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें