Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Tiwari: सिजलिंग पोज देकर पलक तिवारी ने उड़ाया गर्दा, इस वीडियो से इंटरनेट पर छाया नशा

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 03:39 PM (IST)

    Palak Tiwari बी टाउन की न्यू एक्ट्रेस पलक तिवारी के सोशल मीडिया पर 3.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस सोशल ...और पढ़ें

    File Photo of Palak Tiwari. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Palak Tiwari. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि वह अपनी मां की तरह ही फिट और ब्यूटिफुल हैं। पलक वैसे तो कुछ एक फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अब वह सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखी जाएंगी।

    इसी महीने उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हो रही है, जिसमें वह अपने असल गेटअप से बिलकुल अलग नजर आएंगी।

    फैंस के बीच फेमस हैं पलक तिवारी

    पलक तिवारी अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। मगर इसके अलावा एक और वजह है कि वह फैंस के बीच छाई हुई हैं। यह वजह के उनका लेटेस्ट फोटोशूट। वैसे तो बाकी एक्ट्रेस की तरह वह भी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अब उन्होंने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने फोटोशूट किस तरह से होता है, यह दिखाया है।

    यलो ड्रेस में पलक ने ढाया कहर

    पलक तिवारी ने 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'यू आर माय सोनिया' के साथ लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें यलो कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में देखा जा सकता है। वहीं, एक्ट्रेस के चेहरे पर हेवी मेकअप हैं और बालों को खुला रखा है। हालांकि, पलक ने अभी तक इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर नहीं हैं। यह वीडियो उनके उसी अपकमिंग पोस्ट का हिस्सा है।

    इससे पहले उन्होंने चॉकलेटी कलर की ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की थीं। उनकी कातिलाना फोटो देख फैंस के दिल बेताब हो गए। हर किसी ने उनकी अदाओं की तारीफ की।

    पलक तिवारी वर्कफ्रंट

    पलक तिवारी एक्टिंग की दुनिया में नई नहीं हैं। 21 अप्रैल को 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हो रही है। इससे पहले वह 'रोजी' नाम की फिल्म कर चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने विवेक ओबरॉय, शिविन नारंग और अरबाज खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

    खबरें और भी