Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्वॉयफ्रेंड Ibrahim Ali Khan के घर के बाहर स्पॉट हुईं पलक तिवारी, ट्विनिंग करता दिखा कपल

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 03:58 PM (IST)

    इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) जल्द बहन सारा अली खान की तरह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इन दिनों इब्राहिम अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्ख ...और पढ़ें

    Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari (Photo Instagram)
    Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम काफी वक्त से सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) से जुड़ रहा है।

    कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दुनिया से अपने प्यार को छुपा रहे हैं। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। सोमवार रात एक बार फिर ये कपल साथ नजर आया।  

    यह भी पढ़ें- करीना कपूर की तरह Ibrahim Ali Khan का इंस्टाग्राम डेब्यू, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी संग इन 41 लोगों को किया फॉलो

    इब्राहिम संग नजर आईं पलक

    सोशल मीडिया पर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का नया वीडियो वायरल हो रहा है,  जिसमें दोनों अपनी-अपनी कार में नजर आ रहे हैं और दोनों की कार इब्राहिम के घर से बाहर आती नजर आई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पलक इब्राहिम से मिलने उनके घर गई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    ट्विनिंग करते नजर आया ये कपल

    इस मौके पर ये कपल ट्विनिंग करता नजर आया। इब्राहिम जहां ब्लैक कलर की टी-शर्ट और डेनिम पहने नजर आए तो वहीं, एक्ट्रेस पलक ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं।

    खबरें और भी

    पलक तिवारी और इब्राहिम का वर्कफ्रंट

    इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करे तो, पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। तो वहीं अभी इब्राहिम फिल्मों करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं। बीते दिनों खबर सामने आई थी कि इब्राहिम जल्द जान्हवी कपूर और महिमा मकवाना के साथ कोलैबोरेट किया है। जो एक रोमांटिक-कॉम फिल्म होगी।

    यह भी पढ़ें- Khushi Kapoor ने पकड़ी बहन जाह्नवी कपूर की राह, इब्राहिम अली खान के बाद इस सुपरस्टार के बेटे संग करेंगी रोमांस