Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Panchayat Season 3: घर के असली मालिक ने जब शूटिंग के समय खड़ी कर दी थी बड़ी दिक्कत, नीना गुप्ता ने बताया किस्सा

    Updated: Mon, 27 May 2024 05:50 PM (IST)

    कुछ ही घंटों में पंचायत 3 के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि 28 मई को इस सीरीज का तीसरा सीजन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। अब हाल ही में एक इ ...और पढ़ें

    पंचायत 3 एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Photo Credit: Instagram)
    पंचायत 3 एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 28 मई को रिलीज होगी पंचायत 3
    2. शूटिंग के दौरान मेकर्स के सामने थी ये दिक्कत
    3. एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की बहुचर्चित वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन 28 मई को रिलीज होने जा रहा है। एक काल्पनिक गांव फुलेरा की इस कहानी में नीना गुप्ता ग्राम प्रधान, रघुबीर यादव प्रधान पति और जितेंद्र कुमार सचिव जी के किरदार में नजर आते हैं।

    शो के पहले दो सीजन काफी पसंद किये गये थे, इसलिए दर्शकों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। शो के रिलीज होने से पहले इसको लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है कि शूटिंग के दौरान मेकर्स के सामने एक ऐसी दिक्कत आ गई थी, जिससे शो पर असर पड़ सकता था।

    यह भी पढ़ें: ये थी इंडिया की पहली Web Series, पंचायत और मिर्जापुर से ज्यादा हुई थी पॉपुलर, नाम सुन लगेगा जोर का झटका

    प्रधान जी के मकान में करवा दिया बदलाव

    सीरीज में मंजू देवी का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता ने ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि दो साल के गैप की वजह से उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। नीना गुप्ता ने बताया कि जिस घर में शूटिंग होती थी, वहां मकान मालिक ने कंस्ट्रक्शन करवा दिया था।

    मकान मालिक को लगा था कि इससे घर स्क्रीन पर और भी खूबसूरत लगेगा। हालांकि, बाद में मेकर्स ने जब उन्हें समझाया कि इससे शो की कॉन्टिन्यूटी टूटती है तो बात उनकी समझ में आ गई।

    नीना गुप्ता ने जानकारी दी कि सीरीज के आगे बढ़ने के साथ उनके ऊपर प्रेशर भी बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि जब वो लोग पहले सीजन की शूटिंग कर रहे थे, उस समय उन पर कोई जोर नहीं था। बस शूटिंग करनी थी।सीजन 1 के हिट हो जाने के बाद अच्छा परफॉर्म करने का प्रेशर बढ़ गया, क्योंकि उन्हें बीते पिछले 5 सालों में दर्शकों की अपेक्षा और उनकी उम्मीदों पर भी खरा उतरना था।

    खबरें और भी

    क्या होगी नई कहानी?

    दीपक कुमार मिश्रा निर्देशित पंचायत का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा सीजन 2022 में आया था। अब इसके दो साल बाद तीसरा सीजन आ रहा है। पिछला सीजन एक बहुत ही इमोशनल नोट पर खत्म हुआ था, जिसने फैंस को रुलाकर रख दिया था।

    पंचायत के दोनों सीजन की कहानी अलग-अलग थी। अब दर्शकों के मन में तीसरे पार्ट को लेकर खास उत्साह है। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इस सीजन की कहानी सचिव जी के ट्रांसफर और बनराकस यानी भूषण शर्मा और प्रधान जी के बीच की तीखी नोक-झोंक से संबंधित हो सकती है। इसके अलावा सचिव जी और पिंकी के बीच प्यार का ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: 'पैसे के लिए बहुत बुरे काम करने पड़ते थे...', Neena Gupta नहीं चाहती थीं रिलीज हों उनकी फिल्में, अब छलका दर्द