विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanvikaa Photos: इन तस्वीरों से होश उड़ाती हैं 'पंचायत 3' की 'रिंकी', कातिलाना अदाएं देख पिघले फैंस

Published: Wed, 29 May 2024 09:09 PM (IST)

ओटीटी की सबसे फेमस सीरीज की लिस्ट में शामिल पंचायत तीसरे सीजन के साथ हाजिर हो चुकी है। इस शो ...और पढ़ें

पंचायत 3 एक्ट्रेस संविका. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पंचायत 3 एक्ट्रेस संविका. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Panchayat 3 Actress Sanvikaa: ओटीटी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'पंचायत 3' रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने फेवरेट पार्ट की क्लिपिंग शेयर करते हुए एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं। नए सीजन में 'सचिव जी' अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) और प्रधान की बेटी रिंकी (संविका) के बीच की केमेस्ट्री दिखाई गई है।

रियल लाइफ में ग्लैमरस हैं संविका

'पंचायत' के तीसरे सीजन में अपनी सादगी से सुर्खियां बटोर रहीं संविका को रिंकी के रोल के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर जितेंद्र कुमार के साथ उनकी क्लिपिंग फैंस शेयर करते नहीं थक रहे। 'पंचायत 3' की सिंपल और सीधी सादी रिंकी रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। 

इंस्टाग्राम पर उनकी कातिलाना अदाओं से भरी एक से भरकर एक फोटोज हैं, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते। कभी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में, तो कभी इवनिंग गाउन में, संविका की ग्लैमरस अदाओं से भरी तस्वीरें देखने लायक हैं। 

पिंक गाउन में एलीगेंट लगीं संविका

संविका ने लाइट पिंक सैटन इवनिंग गाउन में अपनी एक फोटो शेयर की। इसमें उनका लुक सिंपल लेकिन क्लासी नजर आ रहा है। एक्सरसरीज के नाम पर उन्होंने सिर्फ अंगूठी और नेकलेस पहना है। 

चाय पीने का भी है स्वैग

एक फोटो एक्ट्रेस ने चाय पीते हुए शेयर की है। इसमें वह स्टाइलिश अंदाज में चाय का कप पकड़ती नजर आ रही हैं। गॉगल्स पहने संविका काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

साड़ी में भी स्टाइलिश अंदाज

इस तस्वीर में संविका ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी को टैंक टॉप के साथ पेयर अप किया है।

यह भी पढ़ें: Panchayat 3: नीना गुप्ता ने अपने किरदार को लेकर की बात, बोलीं- मंजू देवी जैसी कई महिलाएं...

साथ में कंगन, ईयररिंग्स और ब्लैक गॉगल्स कैरी किया है, जो उन्हें अच्छा लुक दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Jitendra Kumar: IIT से बॉलीवुड तक, 3 महीने बेरोजगार रहने के बाद ऐसे ओटीटी सेंसेशन बने 'सचिव जी' जितेंद्र कुमार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।