Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सैफ अली खान और Kareena Kapoor की शादी में धोए थे बर्तन, गजब है Panchayat 3 के 'मेहमान जी' के संघर्ष की कहानी

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 04:04 PM (IST)

    वेब सीरीज Panchayat 3 ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। दो सीजन की तरह पंचायत ने इस बार भी अपनी कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग से हर किसी ...और पढ़ें

    रोचक है आसिफ खान के संघर्ष की कहानी (Photo Credit-Instagram)
    रोचक है आसिफ खान के संघर्ष की कहानी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. पंचायत 3 में नजर आए एक्टर आसिफ खान
    2. संघर्ष के दिनों में किया वेटर का काम
    3. आज उम्दा कलाकारों में शुमार हैं पंचायत 3 के मेहमान जी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की पेशकश पंचायत 3 (Panchayat 3) का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले दो सीजन की तरह वेब सीरीज के तीसरे सीजन ने भी ने कमाल किया है। यूं तो पंचायत 3 में कई उम्दा कलाकार (Panchayat Star Cast) मौजूद हैं। 

    लेकिन फुलेरा गांव के मेहमान जी गणेश यानी अभिनेता आसिफ खान (Asif Khan) ने लिमिटेड स्क्रीन टाइम में पंचायत 3 में अपनी छाप छोड़ी है। क्या आप जानते हैं कि आसिफ सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में वेटर का काम कर चुके हैं। आइए इस मामले को विस्तार से समझते हैं। 

    प्रेरणादायक है आसिफ के संघर्ष की कहानी

    पंचायत 3 की अपार सफलता के साथ-साथ आसिफ खान की एक्टिंग की हर तरफ वाहवाही हो रही है। हर एक्टर की एक स्ट्रगल स्टोरी होती है, जो काफी रोचक रहती है। ठीक उसी प्रकार आसिफ के संघर्ष की कहानी काफी प्रेरित करने वाली है। द ग्रांड फ्लोर पॉडकॉस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के बुरे दिनों को याद किया।

    ये भी पढ़ें- Industry: 'पंचायत' और 'गुल्लक' के बाद कहानी मायानगरी की, अब मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पर TVF का नया शो

    आसिफ खान ने बताया- बात उस वक्त कि है जब मैं मुंबई में स्ट्रगल कर रहा था। खर्चा निकालने के लिए मैंने कई होटल में वेटर का काम भी किया। मुंबई ह्यात होटल में भी मेरा किचिन स्टाफ में काम था। उस दौरान वहां सैफ अली खान और करीन कपूर (Saif Ali Khan-Kareena Kapoor) की शादी का ग्रैंड रिस्पेशन चल रहा था। 

    खबरें और भी

    मैं किचिन में बर्तन धो रहा था और मैंने अपने मैनेजर से कहा कि मुझे एक बार उनसे मिलने की परमिशन दे दीजिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उस दिन मुझे बहुत बुरा लगा और काफी रोया भी था। हालांकि मैंने एक्टर बनने के अपने सपने को हमेशा जिंदा रखा। 

    इस वेब सीरीज में भी दिख चुके हैं आसिफ

    पंचायत के दामाद जी के अलावा आसिफ खान ने प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के पहले सीजन में भी अपने अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया। इस सीरीज में बाबर के रोल में आसिफ काफी जचे थे। 

    ये भी पढ़ें- Exclusive: 'बम बहादुर' को लेकर दुविधा में थे अमित कुमार मौर्या, 'पंचायत 3' के इस कैरेक्टर पर आया था उनका दिल