विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchayat: गांव की मिट्टी से अनजान थे जितेंद्र कुमार, फिर भी 'पंचायत' में कैसे बने असली सचिव?

Published: Sun, 09 Mar 2025 02:28 PM (IST)

फुलेरा नाम के गांव की कहानी को दिखाने वाली वेब सीरीज पंचाय को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। सचिव ...और पढ़ें

पंचायत सीरीज के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार (Photo Credit- Instagram)
पंचायत सीरीज के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. पंचायत के तीनों सीजन को दर्शकों ने पसंद किया है
  2. जितेंद्र कुमार के काम को भी सराहा गया है
  3. अब इस रोल के बारे में एक्टर ने बात की है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्रामीण परिवेश की कहानी को दिखाने वाली वेब सीरीज पंचायत को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 28 मई 2024 को इसका तीसरा सीजन रिलीज हुआ, जिसकी तारीफ क्रिटिक्स से लेकर फैंस ने की। सचिव जी के किरदार में जितेंद्र कुमार ने बेहतरीन काम किया है। इतना ही नहीं, आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में पंचायत 3 के लिए अभिनेता को बेस्ट लीडिंग रोल, मेल का अवॉर्ड मिला है। 

पंचायत सीरीज के तीसरे सीजन तक सचिव जी का किरदार और ज्यादा निखरकर सामने आया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह रोल जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) की पहचान भी बन चुका है। खैर, अब अभिनेता ने इस रोल को निभाने से जुड़ी मुश्किलों के बारे में बात की है।

पंचायत के बारे में क्या बोले जितेंद्र कुमार?

आईफा अवॉर्ड्स सेरेमनी में जितेंद्र कुमार ने पंचायत के किरदार अभिषेक की बढ़ती लोकप्रियता पर बात की। उन्होंने कहा, TVF वीडियो से लेकर पंचायत तक का सफर उनके लिए काफी कमाल का रहा है। इस दौरान मैंने दर्शकों की पसंद और नापसंद को बेहतरीन ढंग से समझना सीखा है। इसके अलावा, शो को खास बनाने के कई तरीके भी सीखे हैं। मैं किसी किरदार की पॉपुलैरिटी का दबाव बिल्कुल भी नहीं मानता, बल्कि यह मुझे अपने काम को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें- जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज Panchayat 4 पर आया बड़ा अपडेट, नया सीजन इस दिन होगा रिलीज

उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा,

पहले जब हमें ग्रामीण जीवन की काफी ज्यादा जानकारी नहीं थी, तो इसे रियल दिखाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी। हालांकि, अब हम शूटिंग के दौरान बेहतरीन रिसर्च कर लेते हैं, जिससे नई चीजें जोड़कर इसे वास्तविक बनाना हमारे लिए आसान हो जाता है।

Photo Credit- Instagram

पंचायत सीरीज की पॉपुलैरिटी के पीछे क्या कारण है?

ओटीटी लवर्स के बीच पंचायत की पॉपुलैरिटी के पीछे गांव के जीवन की कहानी ही नहीं है, बल्कि इसमें दिखाए गए किरदार स्टोरी को और मजबूत करने का काम करते हैं। गांव की प्रधान से लेकर उप प्रधान और सचिव जैसे हर छोटे-बड़े किरदार देखने में रियल लगते हैं। इस सीरीज में अभिषेक नाम के युवक की कहानी को दिखाया गया है, जिसे ग्रामीण जीवन की अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। शो की मजेदार कहानी के साथ ही, जितेंद्र कुमार की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया है। 

Photo Credit- Instagram

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर गजराज राव स्टारर दुपहिया सीरीज रिलीज हुई है, जो धड़कपुर के काल्पनिक गांव की कहानी को दिखाती है। पंचायत के बाद इस सीरीज को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि यह जितेंद्र कुमार की सीरीज का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें- 11 साल की उम्र में मजदूरी किया करते थे Jitendra Kumar उर्फ जीतू भैय्या, मिलती थी 40 रुपये दिहाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।