Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pankaj Dheer Death: 'महाभारत' में कर्ण बनने के लिए पंकज धीर को मिली इतनी फीस, एक एपिसोड के लिए वसूलते थे इतनी रकम!

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 03:50 PM (GMT+05:30)

    महाभारत (Mahabharat) में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर (Pankaj Dheer) का हाल ही में निधन हो गया है। कैंसर की बीमारी के चलते पंकज धीर का नि ...और पढ़ें

    'महाभारत' में पंकज धीर को मिलते थे इतने रुपए

    'महाभारत' में पंकज धीर को मिलते थे इतने रुपए

    HighLights

    1. महाभारत के लिए इतनी फीस वसूलते थे पंकज धीर

    2. एक एपिसोड के लिए मिलते थे 3000 रुपए

    3. महाभारत के स्टार्स को मिलती थी एक समान सैलेरी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. महाभारत (Mahabharat) में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) का हाल ही में निधन हो गया है। बताया गया है कि पंकज धीर लंबे वक्त कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे लेकिन आखिरकार वो इस बीमारी से हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। पंकज धीर के जाने से उनके परिवार और करीबी इस वक्त गहरे सदमे में हैं। पंकज धीर की उम्र महज 67 साल की थी और इस उम्र का जाना सबके लिए बेहद शॉकिंग है। पंकज धीर ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली बीआर चोपड़ा के महाभारत से, जिसने टीवी पर आकर दर्शकों के दिलों में अच्छे से जगह बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के लिए पंकज धीर को कितनी फीस मिली थी? आइए आपको बताते हैं।

     

    महाभारत के लिए पंकज धीर को मिली इतनी फीस
    दरअसल बीते दिनों ही पंकज धीर को डायरेक्टर कॉरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan Vlog) के व्लॉग में देखा गया था। फराह खान एक्टर पुनीत इस्सर (Puneet Issar) के घर पहुंची थीं। दरअसल पुनीत इस्सर भी महाभारत का हिस्सा थे। उन्होंने महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाया था। पुनीत इस्सर के घर पर ही पंकज धीर से फराह खान की मुलाकात हुई। यहीं पर फिरोज खान (Feroz Khan) भी थे, जो महाभारत में अर्जुन बने थे। इसी एपिसोड में खुलासा हुआ था कि उस दौरान महाभारत के हर एक्टर को करीब 3000 रुपए प्रति एपिसोड के तौर पर दिया जाता था। दरअसल उस दौरान बीआर चोपड़ा ने तीन कैटेगरी बनाई थीं, जिसमें पहली कैटेगरी में 1500 दूसरी में 2500 और सबसे ऊपर वाली और आखिरी कैटेगरी में एक्टर को 3000 हजार रुपए मिलते थे। इस हिसाब से पंकज धीर को भी 3000 हजार ही मिलते थे। हालांकि जिस दिन एक्टर का सीन नहीं होता था तो उस दिन उसे कोई पैसा नहीं मिलता था। मतलब जितने दिन अगर एक्टर काम करेगा तो उसे फीस भी उसी हिसाब से दी जाती थी।

     

    यह भी पढ़ें- Pankaj Dheer का आखिरी वीडियो देख टूट जाएगा दिल, ऐसी हो गई थी Mahabharat के 'कर्ण' की हालत

    Pankaj Dheer 2

    खास बात ये है कि उस दौरान महाभारत के सबसे ऊपर कैटेगरी वाले एक्टर्स को एक समान फीस मिलती थी। सभी को 3 हजार रुपए प्रति एपिसोड दिया जाता था, जो कि उस वक्त के हिसाब से काफी अच्छा था। आपको बता दें कि बी आर चोपड़ा की महाभारत में कुल 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। वहीं ये भी बताया जाता है कि उस दौरान शो में लोग फ्री में भी काम करने को तैयार रहते थे। जो सैनिक बनते थे वो लगभग फ्री में ही काम करते थे। महाभारत टीवी की दुनिया का वो शो बना जिसे घर-घर में पसंद किया और शो की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि लोग जिस घर में टीवी होता था वहां ये शो देखने के लिए जाते थे। लेकिन आज पंकज धीर इस दुनिया में नहीं और महाभारत के उनके साथी कलाकार उन्हें याद कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'महाभारत' के 'कर्ण' Pankaj Dheer के लिए कैंसर बना काल, इन सितारों को भी खा गई ये बीमारी!

    खबरें और भी