विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद की शादी पर पिता पंकज बोले, एक बड़ी जिम्‍मेदारी पूरी कर ली

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 07 Jul 2015 05:18 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 07:41 PM (IST)

आखिरकार आज शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी के बंधन में बंध ही गए। इस मौके पर शाहिद कपूर के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार आज शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी के बंधन में बंध ही गए। इस मौके पर शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी काफी खुश नजर आए। वह भी मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि अब एक बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर ली है।

शादी के बंधन में बंधे शाहिद-मीरा, आए मीडिया के सामने

उन्होंने यह भी कहा कि हम काफी खुश हैं और शादीशुदा जिंदगी के लिए शाहिद और मीरा को शुभकामनाएं देते हैं। शादी के बाद शाहिद और मीरा भी 10 सेकेंड के लिए मीडिया के सामने आए और फोटोशूट के बाद पंकज कपूर ने मीडिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

देखें शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के सगाई समारोह की तस्वीरें

सूत्रों के मुताबिक, शाहिद और मीरा की शादी छतरपुर स्थित राधास्वामी सत्संग व्यास में सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुई है। राधास्वामी ने वहां वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस दौरान दोनों परिवारों के लोग व कुछ गिने-चुने मित्र ही मौजूद थे। साढ़े 12 बजे दोनों परिवारों के लोग गुडग़ांव के लिए रवाना हो गए, जहां आज रात पार्टी होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।