यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pankaj Tripathi ने इस शहर में शुरू की मैं अटल हूं की शूटिंग, खुद का पोस्टर देख चौंक गए थे एक्टर
Main Atal Hoon Shooting Begin हमेशा अपने अलग-अलग किरदारों से फैंस के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान लाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्द ही पर्दे पर पूर्व प ...और पढ़ें

HighLights
- पंकज त्रिपाठी ने शुरू की मैं अटल हूं की शूटिंग
- लखनऊ में पहला शेड्यूल शूट करेंगे पंकज त्रिपाठी
- विनोद भानुशाली ने बताया कितना होगा फिल्म का बजट
नई दिल्ली, जेएनएन। Main Atal Hoon Shooting Begin: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बायोपिक का दौर चल पड़ा है। सामाजिक कार्यो में अपना अहम योगदान देने वालीं कई शख्सियत पर अब तक फिल्में बन चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में वीपी सोलंकी द्वारा दुष्कर्म के आरोपी धर्मगुरु को उनके गुनाहों की सजा दिलाने की कोशिशों को बखूबी पर्दे पर दर्शाया गया है।
इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया था, जिसके बाद ऑडियंस की डिमांड पर अब ये फिल्म जल्द ही थिएटर में ऑडियंस के सामने होगी।
इस फिल्म के अलावा निर्माता विनोद भानुशाली जल्द ही अपनी फिल्म 'मैं अटल हूं ' के साथ रेडी हैं, जिस पर हाल ही में उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और कितने के बजट में ये फिल्म बनेगी।
अटल बिहारी वाजपेयी के पूरे सफर को दर्शाएगी फिल्म
अपने अभिनय से दर्शकों को सीट से न उठने पर मजबूर करने वाले पंकज त्रिपाठी जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को अदा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली ने दैनिक जागरण से इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए कहा, " इस फिल्म में अटल जी के बचपन से लेकर तीनों बार प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।
इस फिल्म को देखकर लोगों को पता चलेगा कि उन्होंने भारत के लोगों और भविष्य के लिए क्या-क्या किया। इस फिल्म को मुंबई, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में शूट किया जाएगा"।
लखनऊ में होगा पहला शेड्यूल शूट
विनोद भानुशाली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "आज यानी कि 7 जून से लखनऊ में पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी। इससे पहले 20-22 दिन की शूटिंग हम कर चुके हैं। हमारी योजना करीब 60-65 दिनों में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेने की है"।
खबरें और भी
फिल्म 'मैं अटल हूं' के बजट को लेकर खबरें आई थी कि इसे 30 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। इस पर निर्माता ने कहा, "हमने इस फिल्म को लेकर कोई एक निश्चित बजट ध्यान में नहीं रखा है कि इसके ऊपर या नीचे नहीं जाएंगे। फिल्म को जो भी चाहिए, वह हर चीज हम दे रहे हैं"।
पंकज त्रिपाठी फिल्म को करेंगे प्रोड्यूस
विनोद भानुशाली ने बताया कि मैं अटल हूं में पंकज त्रिपाठी एक्टर तो हैं ही, लेकिन वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "पंकज त्रिपाठी ने फिल्म का भार अपने कंधों पर ले लिया है कि यह फिल्म अच्छी बननी चाहिए। हम यह नहीं कह रहे हैं कि इस पर हम जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे। हमारी टीम इस बात को दिमाग में रखकर चल रही है कि इस फिल्म पर कितना भार डालना चाहिए और उसी के हिसाब से इसकी रिलीज की योजना तैयार करेंगे"।
पंकज त्रिपाठी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था पोस्टर
जब विनोद भानुशाली से ये पूछा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका के लिए पंकज त्रिपाठी को ही क्यों चुना ? इस सवाल का जवाब देते हुए निर्माता ने कहा, "जब हम इस फिल्म की कास्टिंग पर बैठे तो हमने पंकज जी को ध्यान में रखकर एक पोस्टर बनाया था।
पंकज जी के पास हम वही पोस्टर लेकर गए थे। जब हमने उन्हें दिखाया तो उन्होंने कहा कि अरे वाह, अटल जी तो बहुत अच्छे लग रहे हैं। फिर हमने कहा कि सर ये अटल जी नहीं, उनके रूप में आप हो। यह सुनकर वह भी चौंक गए। पंकज जी के बोलना का तरीका, शारीरिक हाव-भाव और हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ सब कुछ उन्हें इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त अभिनेता बनाती है"।