Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pankaj Tripathi की बेटी सिनेमा में धाक जमाने को तैयार, Lailaaj से डेब्यू कर रहीं आशी त्रिपाठी

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 01:29 PM (GMT+05:30)

    पंकज त्रिपाठी सालों से इंडस्ट्री पर अपनी शानदार एक्टिंग से राज कर रहे हैं। अब कालीन भैया की रियल लाइफ बेटी आशी त्रिपाठी (Aashi Tripathi) भी अपने पिता ...और पढ़ें

    सिनेमा में डेब्यू को तैयार पंकज त्रिपाठी की बेटी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सिनेमा में डेब्यू को तैयार पंकज त्रिपाठी की बेटी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पंकज त्रिपाठी की बेटी का सिनेमा में डेब्यू

    2. पहली बार म्यूजिक वीडियो में दिखी थीं आशी

    3. लैलाज है पंकज की बेटी का पहला प्रोजेक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बिहार से अभिनेता बनने की चाह लेकर मायानगरी मुंबई आए, टीवी शोज में काम किया और आज बॉलीवुड व ओटीटी के बादशाह बन गए हैं। मिर्जापुर के कालीन भैया हो या फिर स्त्री के रूद्र, हर किरदार में पंकज त्रिपाठी ने जान फूंक दी है।

    अब पंकज त्रिपाठी की विरासत को उनकी बेटी आशी त्रिपाठी (Aashi Tripathi) आगे बढ़ाने जा रही हैं। पंकज की लाडली आशी ने भी अपने पिता की तरह अभिनय की दुनिया में करियर बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया। पंकज ने उनके डेब्यू प्रोजेक्ट पर खुशी जाहिर की है।

    पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया अपना बैनर

    दरअसल, पंकज त्रिपाठी एक फिर थिएटर में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने थिएटर से अपना करियर शुरू किया था और अब बतौर प्रोड्यूसर वह थिएटर में एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बिजनेस मैनेजर मृदुला त्रिपाठी के साथ मिलकर रूपकथा रंगमंच नाम का एक नया बैनर लॉन्च किया है।

    पहले प्ले से डेब्यू करेंगी पंकज की बेटी

    पंकज त्रिपाठी अपने बैनर तले पहला प्रोजेक्ट लैलाज (Lailaaj) लेकर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस प्ले के जरिए पंकज की 18 साल की बेटी आशी त्रिपाठी अपना स्टेज डेब्यू करेंगी। वह इस प्ले में बतौर लीड रोल लाइव परफॉर्मेंस देंगी। आशी के डेब्यू से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं।

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Omkar Patil Music (@omkarpatilmusic)

    यह भी पढ़ें- अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने जारी किया खास वीडियो, गोरखपुर वासियों से कर दी यह अपील 

    इस म्यूजिक वीडियो से हुआ था आशी त्रिपाठी का डेब्यू

    फैज मोहम्मद खान निर्देशित लैलाज से पहले भी आशी त्रिपाठी ने अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया था। पिछले साल वह मैनाक भट्टाचार्या के साथ म्यूजिक वीडियो रंग डारो (Rang Daaro Song) में नजर आई थीं। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन एक्टिंग फील्ड के लिए वह लगातार तैयारियां कर रही हैं। अभी वह म्यूजिक वीडियो और थिएटर में काम कर रही हैं। लोगों को उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- Mirzapur में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, बीना त्रिपाठी के सिंहासन को देगी टक्कर