विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अब लोग वैनिटी में बंद रहते हैं', Gangs of Wasseypur के दिनों को याद करके भावुक हुए पंकज त्रिपाठी

Published: Wed, 24 Jul 2024 07:52 PM (GMT+05:30)

पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी ...और पढ़ें

पंकज त्रिपाठी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के दिनों को किया याद
पंकज त्रिपाठी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के दिनों को किया याद

HighLights

  1. 2012 में आई थी गैंग्स ऑफ वासेपुर
  2. 'स्त्री 2' में नजर आएंगे पंकज
  3. सुल्तान कुरैशी का किरदार निभाया था

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी को हाल ही में मिर्जापुर के सीजन 3 में देखा गया था। एक्टर को उनके कुछ फेमस किरदारों के लिए जाना जाता है। इन्हीं में एक है गैंग्स ऑफ वासेपुर का आइकॉनिक किरदार सुल्तान कुरैशी का। हाल ही में एक्टर ने फैंस के साथ शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कुछ बेहद मजेदार बाते शेयर कीं।

अब वैसा माहौल नहीं होता

न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू में पंकज ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि उस दौरान सेट पर जो माहौल होता था वो आज के जमाने में शायद ही देखने को मिले। पंकज ने कहा, ''गैंग्स ऑफ वासेपुर से शूट से मेरी कुछ बहुत ही प्यारी यादें हैं। जब इसकी शूटिंग शुरू हुई थी उस समय यूपी में सर्दियां थीं और इसमें काम करने वाले सभी एक्टर थ्रिएटर बैकगाउंड से थे।''

''वासेपुर जैसा माहौल अब आपको सेट पर नहीं मिलता है। अब अलग-अलग वैनिटी वैन्स आती हैं। शॉट नहीं हो रहा होता है तो सब अपनी-अपनी वैनिटी में लॉक रहते हैं। वासेपुर में ऐसा नहीं होता था क्योंकि वैनिटी ही नहीं थी। बाहर कुर्सी लगा के बैठते थे और बातें करते थे।''

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3: मिर्जापुर नहीं, यूपी के इस शहर में है कालीन भैया की आलीशान कोठी, 100 साल से ज्यादा पुराना है इतिहास

दर्शकों को रियलिटी पसंद होती है

बता दें कि पंकज त्रिपाठी को उनकी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन प्रीजेंस के लिए जाना जाता है। एक्टर किसी भी किरदार में घुसकर काम करने के लिए जाना जाता है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा,फिल्मों में हम केवल एक्टर्स होते हैं। लेकिन रियल लाइफ में हम एक्टर और डायरेक्टर दोनों हैं। अगर हम इसे मिस डायरेक्ट करेंगे तो कुछ और ही बन जाएंगे। ऑडियंस से कनेक्ट करने के लिए वास्तविकता सबसे जरूरी है।

पंकज त्रिपाठी की आखिरी फिल्म मैं अटल हूं एक बायोपिक फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। पंकज त्रिपाठी जल्द ही 'स्त्री 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'विधायक जी' की बातों पर Pankaj Tripathi का दो टूक जवाब, बोले- मैंने कभी अपना स्ट्रगल...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।