पंकज त्रिपाठी की Ohh My Dog को लगा झटका, रिलीज से चंद दिन पहले पोस्टपॉन हुई फिल्म?
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ओह माय डॉग रिलीज से पहले पोस्टपॉन हो गई है। ...और पढ़ें

फिल्म ओह माय डॉग (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ओह माय डॉग
पंकज त्रिपाठी की फिल्म हुई पोस्टपॉन
अब इस दिन रिलीज होगी ओह माय डॉग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओह माय गॉड जैसी सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बनने वाले निर्देशक अमित राय अब ओह माय डॉग (Ohh My Dog) फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस मूवी को लेकर बीते दिनों से खूब तैयारियां चल रही हैं और इसे रिलीज करने का पूरा मामला सेट था।
लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स की तरफ से ओह माय डॉग को पोस्टपॉन कर दिया है और रिलीज से कुछ दिन पहले ऐसा करने फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या-
पोस्टपॉन हुई ओह माय डॉग
अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्टारर ओह माय डॉग को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस फिल्म के टाइटल और ट्रेलर ने पहले ही सबका ध्यान खींच लिया है। 31 जुलाई शुक्रवार को इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब खबर आ रही है कि इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कोर्ट रूम ड्रामा में IKKA की भी बाप है पुरानी वेब सीरीज, 7 सालों से OTT पर बनी हुई मस्ट वॉच
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ओह माय डॉग की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। है। इस मामले को लेकर मेकर्स की तरफ से जानकारी दी गई है। हालांकि, उसमें इस बात की सूचना नहीं कि किन कारणों से ओह माय डॉग की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।
खबरें और भी
'OMG 2' DIRECTOR AMIT RAI'S NEXT FILM IS 'OHH MY DOG' – TRAILER OUT NOW – 31 JULY 2026 RELEASE... #AmitRai, the director of the acclaimed and successful #OhMyGod2, returns with his next directorial venture, #OhhMyDog.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 21, 2026
The story celebrates the unconditional love, loyalty, and… pic.twitter.com/SCT5uSeRcY
लेकिन ये साफ किया गया है कि अब ओह माय डॉग 31 जुलाई को नहीं बल्कि अगले महीने 7 अगस्त 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी। साथ ही सोमवार को होने वाला फिल्म का प्रेस शो भी रद्द कर दिया गया है और इसे बाद की किसी तारीख के लिए फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इस असुविधा के लिए मेकर्स ने दिल से माफी भी मांगी है।
इस फिल्म से होगा क्लैश
इस बात के बारे में कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है कि रिलीज से चंद पहले आखिर क्यों मेकर्स ने ओह माय डॉग की रिलीज डेट तो चेंज किया है। लेकिन अब नई रिलीज डेट के दौरान भी इस मूवी की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि 7 अगस्त के दिन पंकज त्रिपाठी की ओह माय डॉग का बॉक्स ऑफिस क्लैश हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, रवि किशन और शिल्पा शिंदे की कॉमेडी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' (Aryabhatt Ka Zero) से होगा।