यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बकवास पर गर्व करना गलत...' रणवीर इलाहबादिया के अश्लील कमेंट पर फूटा Pankaj Tripathi का गुस्सा
रणवीर इलाहबादिया और समय रैना की मुसीबत है कि कम होने का नाम नहीं ले रही। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में एक अश्लील कमेंट करने के बाद से काफी बवाल हुआ और उन ...और पढ़ें

HighLights
- पंकज त्रिपाठी ने शो पर की टिप्पणी
- अश्लील कमेंट की वजह से बुरे फंसे रणवीर
- समय रैना के शो पर आए थे रणवीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समय रैना और रणवीर इलाहबादिया इन दिनों अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल रणवीर ने पेरेंट्स को लेकर एक भद्दा कमेंट किया था जिसकी वजह से ये पूरा बवाल खड़ा हुआ।
आप मजाक में कुछ भी नहीं कह सकते - पंकज त्रिपाठी
मामले में कई सेलेब्स ने भी उनकी आलोचना की। अब इस मामले में पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी बात रखी है। पंकज ने उस कमेंट की आलोचना करते हुआ कहा कि आप एंटरटेनमेंट के नाम पर कुछ भी नहीं कह सकते, सिर्फ इसलिए क्योंकि यहां सेंसरशिप नहीं है।
यह भी पढ़ें: सच हो गई भविष्यवाणी! इस 'पनौती' के कारण बंद हुआ Samay Raina का शो India's Got Latent?
उन्होंने आगे कहा कि मजे लेने के लिए बकवास करना ठीक है लेकिन बकवास करने में गर्व महसूस करना ठीक नहीं है। पंकज त्रिपाठी ने यह भी कहा कि चीजें पूरी तरह से निरर्थक नहीं होनी चाहिए।
इन लोगों को इतना महत्व मत दो - पंकज
पंकज त्रिपाठी ने इसे एक वायरल बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि इन सबको इतना महत्व नहीं देना चाहिए। कोई भी वायरल हो सकता है। एक वायरल बीमारी की तरह यह कुछ दिनों तक रहेगा और फिर हम आगे बढ़ जाते हैं। सफलता का कारण और तरीका बहुत सी चीजों को निर्धारित करता है। कौन सही है या कौन गलत...मैं इस पर बहस नहीं कर रहा लेकिन अगर आपके पास शब्दों की ताकत है और लोग आपकी बातों से प्रभावित होते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप उस जिम्मेदारी को बहुत सावधानी से निभाएं।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट के साथ बड़ी बात यह है कि ये कई लोगों को रातों-रात फेमस कर देता है। इन लोगों को फेम और नेम मिल जाता है लेकिन इसमें सेंसेबिलिटी नाम की कोई चीज नहीं है? हमें ये सोचना चाहिए कि क्या ऐसे लोगों के पास जरूरी बुद्धि है या नहीं? और ये लोग कितने पढ़े हुए हैं। सो
खबरें और भी
किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
इसके पूरे मामले में रणवीर इलाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। एफआईआर में उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं का हवाला देते हुए शो में अश्लील और सेक्सुअल कंटेंट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है