Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Film Awards 2023: नेशनल अवॉर्ड पाकर गदगद हुए पंकज त्रिपाठी, इस अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 08:01 PM (IST)

    Pankaj Tripathi Pics हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 का समापन हुआ है। इस दौरान बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग रोल एक्टर के ख ...और पढ़ें

    नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद पंकज त्रिपाठी ने किया रिएक्ट (Photo Credit-instagram)
    नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद पंकज त्रिपाठी ने किया रिएक्ट (Photo Credit-instagram)

    HighLights

    1. राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद पंकज त्रिपाठी ने किया रिएक्ट
    2. पंकज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये खास पोस्ट
    3. पंकज के अलावा इन सेलेब्स को भी मिला नेशनल अवॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pankaj Tripathi On National Film Awards 2023: भारतीय सिनेमा के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का महत्व काफी अधिक माना जाता है। हाल ही में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समापन हुआ है।

    इस दौरान फिल्म 'मिमी' (Mimi) के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का खिताब मिला है। ऐसे में इस खास सम्मान को हासिल करने के बाद पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

    राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद पंकज त्रिपाठी ने किया रिएक्ट

    बीते सालों में बतौर कलाकार पंकज त्रिपाठी ने हिंदी सिनेमा में अपना खास मुकाम बनाया है। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पंकज ने अपनी दमदार अदाकारी की छाप छोड़ी है। इतना ही नहीं फिल्म 'ओह माय गॉड 2' (Oh My God 2) की अपार सफलता ने पंकज त्रिपाठी के करियर को एक नई उड़ान दी है।

    साल 2021 में आई कृति सेनन स्टारर फिल्म 'मिमी' में पंकज त्रिपाठी ने भानू प्रताप पांडे का साइड रोल निभाया था। आलम ये रहा है कि इस सपोर्टिंग रोल में पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय से सबका दिल जीता और 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उन्हें सपोर्टिंग रोल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। शनिवार को पंकज ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

    इस पोस्ट में पंकज ने मशहूर लेखक रामदरश मिश्र जी की कविता की कुछ पंक्तियों का शामिल रखा है और सभी का आभार व्यक्त किया है। इस पोस्ट में पंकज की फैमिली भी तस्वीर भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पंकज के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    पंकज के अलावा इन सेलेब्स को भी मिला नेशनल अवॉर्ड

    पंकज त्रिपाठी के अलावा फिल्म 'मिमी' के लिए बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। कृति के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सुपरस्टार आलिया भट्ट (Alia Batt) को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है।

    दूसरी ओर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को डायरेक्टर सुकुमार की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा-द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    ये भी पढ़ें- Pankaj Tripathi Fukrey 3: 'फुकरे' से 'फुकरे 3' तक, 10 सालों में साइड हीरो से लीड एक्टर बन गये पंकज त्रिपाठी