यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Main Atal Hoon Trailer: 'दलों के दलदल में कमल खिलाना है', पंकज त्रिपाठी की मूवी 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर रिलीज
Main Atal Hoon Trailer Release पकंज त्रिपाठी जल्द ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक फिल्म लेकर आने वाले हैं जिसका नाम मैं ...और पढ़ें

HighLights
- रिलीज हुआ 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर
- अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं'
- पंकज त्रिपाठी ने एक्टिंग से जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Main Atal Hoon Trailer Released Now: डायरेक्टर रवि जाधव के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर लंबे समय से सुर्खियां काफी तेज हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं।
इस बीच 'मैं अटल हूं' का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखने के लिए बाद इस फिल्म के लिए आपकी उत्सुकता काफी बढ़ने वाली है।
रिलीज हुआ 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर
मंगलवार को मेकर्स की तरफ से 'मैं अटल हूं' का टीजर वीडियो रिलीज किया गया था। इसके साथ ही इस बात की जानकारी भी दी गई कि 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर का बुधवार को जारी किया है। इस आधार पर तय समयानुसार पकंज त्रिपाठी स्टारर 'मैं अटल हूं' का शानदार ट्रेलर सामने आ गया है।
3 मिनट 37 सेकेंड के इस ट्रेलर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन और राजनीति संघर्षों का ब्यौरा बखूबी दिखाया गया है। किस तरह से अटल बिहारी देश के लोकप्रिय राजनेता बने उसकी झलक आपको इस मूवी के ट्रेलर वीडियो में आसानी से देखने को मिल जाएगी।
उनके किरदार में पकंज त्रिपाठी काफी जच रहे हैं, जिस तरह से उनकी डायलॉग डिलीवरी और हाव-भाव हैं, उसे देखकर आपको यकीनन एक पल के लिए अटल बिहारी बाजपेयी की याद जरूर आ जाएगी। ट्रेलर में पंकज का डायलॉग ''दलों के दलदल में कमल खिलाना है'' हर किसी का दिल जीत रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो 'मैं अटल हूं' का ये ट्रेलर काफी बेहतरीन है, जो आपके दिल को आसानी से छू लेगा।
खबरें और भी
अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं'
फिल्म मैं अटल हूं देश के कद्दावर राजनेता रहे अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित है। अपने राजनीति के करियर में किस तरह से तमाम चुनौतियों का सामन करते हुए अटल बिहारी ने कैसे खुद को देश के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में शुमार किया, उसका पता आपको पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं को देखने से लग जाएगा। बता दें कि ये फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।