विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिफ्ट टाइमिंग पर बोले Pankaj Tripathi, 16-18 घंटे कर रहे काम, बोले- न बोलना सीखना चाहिए

Published: Tue, 03 Jun 2025 04:25 PM (IST)

दीपिका पादुकोण के बाद अब पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने वर्किंग हार्स को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

पंकज त्रिपाठी ने वर्किंग हार्स को लेकर दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पंकज त्रिपाठी ने वर्किंग हार्स को लेकर दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पंकज त्रिपाठी ने 16-18 घंटे किया काम
  2. पंकज त्रिपाठी न बोलने की कर रहे प्रैक्टिस
  3. शिफ्ट को लेकर दीपिका ने छोड़ी थी स्पिरिट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हमेशा से ही टीवी इंडस्ट्री में ही वर्किंग हार्स को लेकर चिंता जताई गई है, लेकिन अब फिल्मी दुनिया में भी यह मुद्दा गरमा गया है। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड करने वाली न्यू मदर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को स्पिरिट मूवी से बाहर कर दिया गया था। अब पंकज त्रिपाठी ने भी ओवर वर्किंग हार्स को लेकर फिक्र जताई है।

पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें भी शूटिंग करते हुए 16 से 18 घंटे हो जा रहे हैं। अब उन्हें शालीनता के साथ न कहना सीखना होगा। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा, "अभी मैं 'नहीं' कहने की प्रैक्टिस कर रहा हूं क्योंकि सभी को पता होना चाहिए कि सीमा कहां है और इसके आगे यह एक विनम्र 'नहीं' है।"

16-18 घंटे पंकज ने किया काम

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, "काम में खिचे जा रहा है। 16 घंटा-18 घंटा हो गया मैं लगा हुआ हूं। मैं बोल भी रहा हूं, एक्टर जा चुका है। लेबर रुका हुआ है। फिर लगा नहीं, अभी तो आप विनम्रता पूर्वक बोल दीजिए कि 'नहीं, इतना ही होगा। हमने कमिट ये किया था, कमिटमेंट हमारी पूरी हो गई। अब धन्यवाद। जो बचा है, कल करेंगे।'"

यह भी पढ़ें- 'मैं तब कामयाब होती...' Deepika Padukone ने संदीप रेड्डी वांगा संग विवाद के बीच 'बैलेंस' को लेकर दिया बयान

Pankaj Tripathi

Photo Credit - Instagram

इन सितारों ने भी दीपिका का दिया साथ

यही नहीं, पंकज त्रिपाठी से पहले अजय देवगन और मणि रत्नम ने भी शिफ्ट टाइमिंग को लेकर दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया था। मणि रत्नम ने न्यूज18 के साथ बातचीत में यहां तक कहा था कि यह राइटफुल डिमांड है। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा आगामी फिल्म स्पिरिट का निर्देशन कर रहे हैं जिसमें पहले दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाने वाली थीं।

क्यों स्पिरिट से बाहर हुईं दीपिका?

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में मदरहुड के साथ-साथ वह प्रोफेशनल लाइफ को भी बैलेंस करना चाहती थीं। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने मेकर्स से 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी जो क्लॉज के हिसाब से फिट नहीं बैठ रहा था। साथ ही दीपिका की फीस भी ज्यादा थी। इसलिए उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था और तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- Spirit के लिए Deepika Padukone की फीस डिमांड कितनी सही? मणि रत्नम ने एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।