Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pankaj Udhas के निधन से शोक में डूबी म्यूजिक इंडस्ट्री, सोनू निगम ने कहा- 'मेरे बचपन का जरूरी हिस्सा चला गया'

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 05:14 PM (IST)

    Pankaj Udhas Passes Away गजल गायक पंकज उधास ( Pankaj Udhas) का सोमवार 26 फरवरी को निधन हो गया। इसकी जानकारी उधास जी की बेटी ने सोशल मीडिया पर साझा की ...और पढ़ें

    गजल गायक पंकज उधास का निधन (Photo Credit Instagram)
    गजल गायक पंकज उधास का निधन (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास
    2. 72 साल की उम्र में पंकज उधास जी का निधन
    3. फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pankaj Udhas Passes Away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार 26 फरवरी को शाम उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। महज 72 साल उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

    पंकज उधास (Pankaj Udhas) के परिवार की तरफ से उनके निधन की पुष्टि की गई है। इस खबर के बाद फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। खासकर, संगीत क्षेत्र से जुड़े लोग उनके निधन से काफी दुखी हैं और अपने जज्बात सोशल मीडिया के जरिए बयां कर रहे हैं।

    बेटी ने की निधन की पुष्टि

    पंकज उधास (Pankaj Udhas) की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है'।

    सोनू निगम ने दी श्रद्धांजलि

    सिंगर सोनू निगम ने पंकज उधास (Pankaj Udhas) की फोटो शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी है और उन्हें याद करते हुए लिखा, मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रो रहा है कि आप नहीं रहे। वहां होने के लिए आपका शुक्रिया। ओम शांति।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Pankaj Udhas Death: नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास, लम्बी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में निधन

    अनूप जलोटा ने किया पोस्ट

    गायक, संगीतकार और अभिनेता अनूप जलोटा ने सोशल मीडिया एक्स पर पंकज उधास संग फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है कैप्शन में लिखा,  स्तब्ध करने वाला 😞.... संगीत जगत के दिग्गज और मेरे मित्र  पंकज उधास का निधन। हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

    विशाल ददलानी का पोस्ट

    इंडस्ट्री के एक भारतीय पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंकज उधास (Pankaj Udhas) की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Pankaj Udhas Death: नहीं रहे विख्यात गजल गायक पंकज उधास, यादों में गूंजती रहेगी उनकी आवाज