Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli के सामने पैपराजी ने अनुष्का शर्मा से कह दी ऐसी बात, किक्रेटर ने कहा- मुझे मैम बोल दे

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 11 May 2023 10:33 AM (IST)

    अनुष्का शर्मा उन अभिनेत्रियों में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का एक्टिंग के साथ सोशल ...और पढ़ें

    Photo Credit: Anushka Sharma Virat Kohli Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Anushka Sharma Virat Kohli Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli Video: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। अनुष्का और विराट को सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा जाता है।

    फैंस भी उनके वीडियो और फोटोज को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में बीती रात विराट-अनुष्का को मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों ने अपनी प्रजेंस से हर किसी का पूरा ध्यान खींचा। स्टार्स को देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया और उन्हें पोज देने के लिए कहा, लेकिन इस दौरान पैपराजी से ऐसी गलती हुई कि विराट भी सोच में पड़ गए।

    विराट के सामने अनुष्का को कहा ‘सर'

    दरअसल बीती रात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डिनर डेट पर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए बार-बार स्टार्स का नाम लेते हुए पोज देने को कहा। इसी बीच पैपराजी ने इसी दौरान गलती से अनुष्का को मैम की जगह सर बोल दिया। इसके बाद विराट का रिएक्शन देखने वाला था। विराट ने भी मजे लेते हुए कहा, विराट मैम भी बोल दे।' विराट का ये मजाकिया अंदाज देखर पैपराजी भी खूब हंसे। इसे बाद दोनों ने खूब पोज दिए और रेस्टोरेंट में चले गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    वीडियो पर आ रहे हैं जमकर रिएक्शन

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर जहां, एक तरफ फैंस विरुष्का की जोड़ी की तरीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ विराट के हरफनमौला अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो अब तक काफी बार देखा जा चुका है।

    खबरें और भी

    अनुष्का का वर्कफ्रंट

    गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा काफी वक्त से फिल्मों से दूरी थीं। वो अपना सारा वक्त बेटी वामिका को दे रही थीं। वहीं, अब वह जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस' के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। 'चकदा एक्सप्रेस', भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें वह क्रिकेट खेलते नजर आईं थीं। फैन्स अनुष्का के इस कमबैक के लिए एक्साइटिड हैं।