विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hera Pheri 3 से अक्षय कुमार का पत्ता काटने वाला था ये बॉलीवुड एक्टर? परेश रावल का खुलासा- 'इसको राजू समझ के...'

Published: Mon, 24 Feb 2025 09:45 AM (IST)

Hera Pheri फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वापसी के लिए तैयार है। दिलचस्प बात यह है ...और पढ़ें

अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाला था ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाला था ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2025 दिसंबर में शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग
  2. हेरा फेरी 3 में दिखेगी राजू, बाबूराव-श्याम की तिकड़ी
  3. परेश रावल ने हेरा फेरी 2 को लेकर जाहिर की निराशा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग, मजेदार डायलॉग्स और आइकॉनिक तिकड़ी, 2000 की क्लासिक कल्ट फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) की जान है। इसी की बदौलत पिछले 25 सालों से यह फिल्म और इसके कलाकार दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी ने दर्शकों को खूब हंसाया और अब बारी तीसरे पार्ट की है।

हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा कोई नई नहीं है। सालों से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि हेरा फेरी 3 का निर्देशन प्रियदर्शन नहीं बल्कि अनीस बज्मी करेंगे और राजू की भूमिका में अक्षय कुमार की जगह कोई और एक्टर नजर आएगा। हालांकि, अब आइकॉनिक तिकड़ी के साथ ही फिल्म बनेगी और निर्देशन प्रियदर्शन ही करेंगे।

कार्तिक बनने वाले थे राजू

हाल ही में, परेश रावल ने भी राजू की भूमिका में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले एक्टर के बारे में बताया है। पहले अक्षय कुमार की जगह फिर हेरा फेरी में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाने वाले थे। उन्होंने फिल्म भी साइन कर ली थी, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में परेश रावल ने कहा, "उस समय कहानी एकदम अलग थी। इसको राजू समझ के पकड़ के लेकर आए थे पर ये अलग ही किरदार था।"

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3: बड़ी हेरा फेरी की तैयारी में जुट गए हैं राजू-बाबू राव और श्याम, शूटिंग से लेकर रिलीज तक का अपडेट

Kartik Aaryan

Photo Credit- Instagram

फिर हेरा फेरी से नाखुश थे परेश रावल

हेरा फेरी में बाबूराव का किरदार निभा चुके परेश रावल ने इसी इंटरव्यू में बताया है कि वह फिर हेरा फेरी से खुश नहीं थे। भले ही इस फिल्म ने सफलता हासिल की थी, लेकिन अभिनेता का मानना है कि इसने पहले वाली मासूमियत को खो दिया था। उन्होंने कहा, "मैं ही नहीं बल्कि हर कोई जरूरत से ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंट था। फिर फिल्म ने अपनी मासूमियत को खो दिया। कहने के लिए माफी चाहता हूं लेकिन वो फिल्म नहीं बनी थी बराबर। मैंने नीरज से कहा था, तू भर रहा है इसमें, वो जरूरी नहीं है यार। मैंने उससे कहा था कि पहले वाली सिंप्लीसिटी को रख। ज्यादा भरेगा तो मामला बिगड़ेगा ही। लोग तो हर बात पर हसेंगे। वे किसी को नंगा दौड़ते हुए देखकर भी हंसेंगे लेकिन हमें नंगा दौड़ना नहीं है। आपको अनुपात का सेंस होना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3: श्याम की जिंदगी में फिर बवाल करने लौटेगी अनुराधा? एक्ट्रेस के इस पोस्ट से मिला हिंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।