विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshay Kumar की टीम ने खोला Paresh Rawal का राज, Hera Pheri 3 के शूट से पहले दिए जा चुके थे लाखों रुपये

Published: Wed, 21 May 2025 07:47 PM (IST)

हेरा फेरी 3 को लेकर एक विवाद छिड़ा हुआ है। जबसे परेश रावल ने अचानक से फिल्म से जाने का ...और पढ़ें

अक्षय कुमार और परेश रावल हेरा फेरी 3 (फोटो- एक्स)
अक्षय कुमार और परेश रावल हेरा फेरी 3 (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. बीच शूटिंग में ही परेश रावल ने छोड़ी हेरा फेरी 3
  2. 20 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही थी फिल्म
  3. मेकर्स ने भेजा परेश को लीगल नोटिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परेश रावल (Paresh Rawal) के अचानक हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)से बाहर आने के बाद ये मामला काफी गर्माया हुआ है। आए दिन इसको लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन से लेकर एक्टर सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार में से किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा कि आखिर ऐसा हुआ क्यों?

अक्षय कुमार ने रावल के खिलाफ जारी किया नोटिस

हेरा फेरी 3 से बाहर निकलने के बाद परेश रावल कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके को-स्टार अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने उनके अचानक चले जाने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कानूनी नोटिस जारी किया है। अब प्रोडक्शन हाउस एक और दावा कर रहा है जिससे परेश रावल की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि परेश रावल को पहले ही 11 लाख रुपये का पमेंट कर दिया गया था और फिल्म से जुड़ने के दौरान उन्होंने किसी भी तरह के क्रिएटिव डिफ्रेंस को लेकर कोई बात नहीं की थी।

यह भी पढ़ें: 'ये फिल्म हमारी मेंटल हेल्थ...' , परेश रावल के Hera Pheri 3 छोड़ने के बाद सुनील शेट्टी का बयान वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

पहले की जा चुकी है पेमेंट?

अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स ने पुष्टि की है कि परेश को एक कानूनी नोटिस भेजा गया है। उन्होंने उन पर हेरा फेरी 3 से 'अचानक, एकतरफा और दुर्भावनापूर्ण' तरीके से हटने का आरोप लगाया है। परिनम लॉ एसोसिएट्स की ज्वाइंट मैनेजिंग पार्टनर पूजा टिडके के अनुसार, अभिनेता पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा चल रहा है, जबकि उन्होंने फिल्म की शुरुआती शूटिंग पहले ही शुरू कर दी थी जिसके लिए उन्हें थोड़ा पैसा भी दिया जा चुका था।

टीजर शूट में शामिल हुए थे परेश रावल

बयान में कहा गया है कि हेरा फेरी 3 का टीजर शूट 3 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ था और रावल के साथ 3 मिनट से ज्यादा की फुटेज शूट की गई थी। अभिनेता ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ क्रिएटिव डिस्कशन भी किया और सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के साथ आगे की प्लानिंग बनाई। परेश रावल इस मामले में अभी तक रिएक्ट नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: हेराफेरी-3 में नहीं होंगे 'बाबू भैया', परेश रावल ने बताई फिल्म को छोड़ने की वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।