Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की सगाई समारोह में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से बांधा समा, वायरल हुई तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 13 May 2023 09:44 PM (IST)

    Parineeti Chopra Engagement News परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। इसमें भाग लेने फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थी। वह काफी खू ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Engagement News, Raghav Chadha engagement ceremony
    Parineeti Chopra Engagement News, Raghav Chadha engagement ceremony

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Engagement News: प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की समारोह में भाग लेने पहुंची हैं। इसमें परिवार के लोगों के अलावा कई नेताओं ने भी भाग लिया है। यह सगाई समारोह नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ है। परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची है। वह रेड कारपेट पर नजर आई।

    प्रियंका चोपड़ा ने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी

    प्रियंका चोपड़ा ने इस अवसर पर हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने ब्लाउज भी पहन रखा था। वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति के पिता पवन चोपड़ा के साथ पोज करती नजर आई। सगाई समारोह शाम 5:00 बजे शुरू हुआ। यह सिख परंपरा के अनुसार हुआ। इसमें सुखमणि साहिब के पाठ के बाद 6:00 बजे अरदास किया गया है।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों कॉलेज में भी साथ थे। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया और सगाई करने की जानकारी दी। अब दोनों ने विधिवत सगाई कर ली है और दोनों की आधिकारिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। कई लोगों ने उन्हें सगाई के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

    दोनों की सगाई में कई नेताओं ने भाग लिया है

    कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल और शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने भी भाग लिया है। वहीं, उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। परिणीति चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है।

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा जल्द जी ले जरा में आएंगी नजर 

    प्रियंका चोपड़ा जल्द जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट की अहम भूमिका होगी। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उनकी हाल ही में, वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है।