यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti-Raghav: एक-दूजे का हाथ थामकर परिणीति और राघव ने लिए थे सात फेरे, सामने आई शादी की अनदेखी तस्वीरें
Unseen Pictures Of Parineeti-Raghav Wedding 9 अक्टूबर को परिणीति और राघव की शादी की कुछ अनदेखी फोटोज वायरल हुई जिसमें चूड़ा और हल्दी सेरेमनी से लेक ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Unseen Pictures Of Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी को 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी भी इस कपल की ग्रैंड वेडिंग की चर्चा जोरो पर हैं। रोजाना राजनीति की वेडिंग की नई-नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वहीं अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सोमवार यानी 9 अक्टूबर को परिणीति और राघव की शादी की कुछ अनदेखी फोटोज वायरल हुई, जिसमें चूड़ा और हल्दी सेरेमनी से लेकर सूफी नाइट और फेरे की तस्वीरें शामिल हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
परिणीति-राघव की शादी की नई तस्वीर
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी रचाई थी। उदयपुर में फेरे लेने से पहले इस कपल ने दिल्ली में अपने प्री-वेडिंग फंक्शन किए थे। दिल्ली में सूफी नाइट का आयोजन हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस ग्रे कलर के सूट में नजर आई। इस दौरान उन्होंने बालों में फूल भी लगाया हुआ है। फोटोज में कभी पति राघव संग पोज दे रही है तो कभी फैमिली और दोस्तों के साथ नजर आ रही है।

चूड़ा सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें
सूफी नाइट के बाद परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की भी अनदेखी तस्वीरे सामने आई। इस फोटो में एक्ट्रेस वेडिंग वेन्यू में खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। उनके आस-पास कई लोग भी नजर आ रहे हैं। येलो अनारकली सूट और मल्टीकलर स्ट्राइप्ड दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके सिर पर एक और येलो नेट दुपट्टा है। इस दौरान वह अपने कलीरों को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
खबरें और भी

हाथ थाम कर लिए थे फेरे
इसके अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की नई तस्वीर सामने आई, जिसमें ये कपल फेरे लेते नजर आ रहा है। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरा का हाथ थामा हुआ है। शादी में एक्ट्रेस ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का बेज कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने एमराल्ड ज्वेलरी और पिंक चूड़ा के कैरी किया था। तो वहीं, राघव चड्ढा आइवरी कलर की शेरवानी में नजर आए।

यह भी पढ़ें-