विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटौदी खानदान के इस लड़के की दीवानी हैं Parineeti Chopra, करना चाहती थीं उन्हें किडनैप

Published: Tue, 22 Oct 2024 05:55 PM (GMT+05:30)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की राघव चड्ढा से शादी काफी सुर्खियों में रही थी। एक्ट्रेस कई बार पति के साथ ...और पढ़ें

परिणीति चोपड़ा को था सैफ अली खान पर क्रश (Photo: Instagram)
परिणीति चोपड़ा को था सैफ अली खान पर क्रश (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 22 अक्टूबर को होता है परी का जन्मदिन
  2. आप नेता राघव चड्ढा संग की है शादी
  3. सैफ के प्यार में पागल थीं परिणीति

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हरियाणा के एक छोटे से शहर अंबाला की लड़की जो अंबाला में फाइनेंस की पढ़ाई कर रही थी। परिणीति इंवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। फिल्मों से कोई नाता नहीं था और ना ही हीरोइन बनने का कोई शौक था लेकिन किस्मत ऐसी पल्टी की आज उनका नाम इंडस्ट्री की टैलेंटेड हीरोइनों में शुमार है। उन्होंने 12वीं में देशभर में टॉप किया था और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी बजा लेती हैं परिणीति

वो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। परिणीति पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और स्कूल की हेड गर्ल हुआ करती थीं। उन्होंने 6 साल तक म्यूजिक सीखा है और वो हरमोनियम और तानपूरा भी बजा सकती हैं। परिणीति लंदन को गई थीं बैंकर बनने लेकिन 2009 में आई आर्थिक मंदी की वजह से उन्हें भारत वापस आना पड़ा। इसके बाद परिणीति अपनी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने मुंबई चली गईं और यही से उनकी दिशा बदल गई।

यह भी पढ़ें: राघव की बाहों में Parineeti Chopra, शादी की पहली सालगिरह को कपल ने यूं किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरें

कैसे हिरोइन बनने का ठाना?

प्रियंका उस दौरान प्यार इम्पॉसिबल की शूटिंग कर रही थीं। एक दिन प्रियंका यशराज फिल्म के स्टूडियो गई तो परिणीति को अपने साथ ले गईं। परिणीति को वहां के मार्केटिंग विभाग में एक कंसल्टेंट की नौकरी मिल गई। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिले लेकिन उन्होंने इंटरेस्ट नहीं लिया। हालांकि जब प्रियंका 7 खून माफ की शूटिंग कर रही थीं तब उनकी लग्न को देखकर प्रियंका का नजरिया इंडस्ट्री की तरफ बिल्कुल बदल गया जिसे वो पहले पसंद नहीं करती थीं।

परिणीति जब बैंड बाजा के प्रमोशन का काम कर रही थीं तब उन्हें लगा कि वो भी एक्टिंग करेंगी। ये बात उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को बताई और नौकरी से रिजाइन करने की बात कही।

इस बीच परिणीति को कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने का मौका मिला और उन्होंने जब वी मेट के कुछ डायलॉग्स उनके सामने बोले। परिणीति की एक्टिंग देखकर आदित्य चोपड़ा काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने परिणीति को अपनी तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया। इस तरह साल 2011 में परिणीति का डेब्यू लेडीज वर्सेज रिकी बहल के साथ हुआ।

सैफ के प्रति परिणीति की दीवानगी

वहीं परी के बारे में एक और बात जानकर आपको हैरानी हो सकती है। परिणीति सैफ अली खान को काफी ज्यादा पसंद करती हैं और उनके लिए क्रेजी हैं। इतना ही नहीं वे सैफ से शादी तक करने के लिए तक तैयार थीं। नेहा धूपिया को दिए एक इंटरव्यू में परी ने बताया था- 'मैं सैफ को लेकर बहुत क्रेजी थी। इतना क्रेजी थी कि एक ब्रांड के चिप्स के पैकेट जमा करती थीं क्योंकि उस पर सैफ की फोटो बनीं होती थी'। वहीं जब कपिल शर्मा ने एक एपिसोड में उनसे पूछा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो किसे किडनैप करना चाहेंगी इस पर परिणीति ने खुलेआम कहा था कि वो सैफ को किडनैप करना चाहेंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बैठे Parineeti को मिस कर रहे Raghav Chadha, वीडियो शेयर कर बोले - 'एकदम बच्ची लग रही मेरी बीवी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।