Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Parineeti Chopra Delivery: हॉस्पिटल में एडमिट हुईं 'मिसेज चड्ढा', जल्द देंगी पहले बच्चे को जन्म?

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 01:55 PM (IST)

    Parineeti Chopra Baby: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और अपने बच्चे ...और पढ़ें

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा (फोटो क्रेटिड- इंस्टाग्राम)

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा (फोटो क्रेटिड- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. जल्द मां बनेंगी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा।

    2. 3 साल पहले राघव चड्ढा से रचाई थी शादी।

    3. डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची एक्ट्रेस।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसकी वजह से इस कपल का जल्द ही माता-पिता बनना है। परिणीति की प्रेग्नेंसी (Parineeti Chopra Pregnancy) का एलान पहले ही कर दिया गया है और अब खबर आ रही है कि जल्द ही वह अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। 

    डिलीवरी के लिए परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Delivery) अपनी ससुराल पहुंच गई है और बच्चे के जन्म के लिए वह हॉस्पिटल में भी एडमिट हो गई हैं। आइए इस मामले के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

    जल्द ही मां बनेगीं परिणीति

    परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली के निजी अस्पताल में डिलीवरी को लेकर परिणीति को भर्ती कराया गया है। इस दौरान उनके पति और आम आदमी पार्टी के राजनेता राघव चड्ढा अपनी पत्नी का साथ देने के लिए हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। जल्द ही परिणीति चोपड़ा अपने पहले बच्चे के जन्म दे सकती हैं। 

    parineeti chopra baby

    यह भी पढ़ें- तिल ने जीत लिया फैंस का दिल, Rekha से लेकर नयनतारा तक इन हसीनाओं ने शो ऑफ किए ब्यूटीस्पॉट

    हालांकि, इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। मगर इतना तय माना जा रहा है कि दीवाली के इस फेस्टिव सीजन में मिसेज चड्ढा के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। अभिनेत्री के ससुराल में नए बेबी के वेलकम के लिए भी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं, बस घर के आंगन में उसकी किलकारी सुनना बाकी है। 

    parineetichoprababy

    मनोरंजन जगत के लिहाज से हर किसी की नजर फिलहाल परिणीति चोपड़ा की डिलीवरी पर बनी हुई है। जल्द ही वह अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं, जिसकी गुड न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल होना तय है। जानकारी ये भी मिल रही है कि परिणीति चोपड़ा के माता-पिता भी जल्द ही दिल्ली पहुंचने वाले हैं। 

    खबरें और भी

    शादी के 3 साल बाद मां बनेंगी परिणीति

    बीते 22 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की है। इस आधार पर बी टाउन का ये फेमस कपल शादी के 3 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है। मालूम हो कि 25 अगस्त 2025 को राघव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने का आधिकारिक एलान किया था। 

    यह भी पढ़ें- डिलीवरी के लिए ससुराल पहुंची Parineeti Chopra, जल्द खुशखबरी देंगी एक्ट्रेस