Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पूल किनारे Parineeti Chopra ने दिखाई मदमस्त अदाएं, फ्लॉन्ट किए टोन्ड लेग्स, मालदीव से आई एक्ट्रेस की ये तस्वीर

    Updated: Wed, 18 Oct 2023 04:18 PM (IST)

    राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए। एक्ट्रेस इन दिनों पति और फिल्मों से दूर मालदीव में हॉलीडे ...और पढ़ें

    File Photo of Parineeti Chopra (Right) and Parineeti Pic from Maldives (Left)
    File Photo of Parineeti Chopra (Right) and Parineeti Pic from Maldives (Left)

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में बिता रही हैं हॉलीडे
    2. राघव चड्ढा से अलग हॉलीडे एंजॉय कर रहीं परिणीति
    3. परिणीति ने पूल किनारे से शेयर की फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिसेज चड्ढा यानी कि परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद कई खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। राघव चड्ढा के साथ अपने अनदेखे पलों को एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किया। फैंस अब इनके हनीमून की फोटो को देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच परिणीति ने मालदीव से कुछ सिजलिंग और हॉटनेस से भरी फोटो शेयर की है।

    मालदीव में परिणीति ने दिखाया सिजलिंग अवतार

    फैंस राघव और परिणीति के हनीमुन की झलक देखने के लिए एक्साइटेड हैं। मगर परिणीति गर्ल गैंग के साथ मालदीव में मस्ती करने में ही मशगूल हैं। वह इन दिनों मालदीव के मौसम का मजा ले रही हैं। जिस जगह परिणीति शादी के बाद अपना क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, वहां राघव उनके साथ नहीं हैं। लेकिन परिणीति, राघव को उन्हें मिस कराने का मौका भी नहीं छोड़ रहीं। वह एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटो शेयर कर रही हैं।

    पूल किनारे फ्लॉन्ट किए टोन्ड लेग्स

    पहले स्विमिंग पूल से एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर की और अब रिसॉर्ट में आराम फरमाने की फोटो परिणीति ने फैंस को दिखाई है। अपनी हॉलीडे डायरी से परिणीति से स्विमिंग पूल किनारे नजारे का लुत्फ लेने वाली फोटो शेयर की है। इस फोटो में परिणीति अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने रिजॉर्ट की भी फोटो दिखाई है। रात के अंधेरे में साइट्स के साथ रिजॉर्ट कैसा दिखता है, परिणीति ने इसकी ब्युटिफुल फोटो शेयर की है।

    शादी को होने वाला है एक महीने

    परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से 24 सितंबर को शादी की थी। उदयपुर के रॉयल लीला पैलेस में कपल ने सात फेरे लिए थे। इनके रिसेप्शन को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। ऐसी चर्चा थी कि कपल तीन रिसेप्शन करेगा। एक दिल्ली में, एक मुंबई में और एक चंडीगढ़ में। हालांकि, बाद में ऐसी खबर आई कि कपल रिसेप्शन पार्टी नहीं करेगा। परिणीति अपनी ननद के साथ मालदीव में हॉलीडे पर निकली हैं।

    खबरें और भी