यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई के साथ स्कूबा डाइविंग पर जाने के लिए परिणीति चोपड़ा हुईं तैयार, जानिए अर्जुन कपूर से क्यों मांग रही हैं पासपोर्ट
हाल ही में परिणीति चोपड़ा में बिकिनी पहनकर अपना हॉट अंदाज फैंस को दिखाया। जिसके बाद अब अभिनेत्री अपने भाई के साथ मिलकर थोड़ा एडवेंचर करने के लिए भी पू ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा बीते कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। परिणीति मालदीव्स में परिवार के साथ वेकेशंस को भरपूर एजॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी अभिनेत्री फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा में बिकिनी पहनकर अपना हॉट अंदाज फैंस को दिखाया। जिसके बाद अब अभिनेत्री अपने भाई के साथ मिलकर थोड़ा एडवेंचर करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। जिसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है।
परिणीति चोपड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मालदीव्स ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में परिणीति ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा स्कूबा डाइविंग का कॉस्ट्यूम पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि वो अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ स्कूबा डाइविंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
View this post on Instagram
परिणीति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अगले सात दिनों तक मैं और शिवांग एक बोट पर ही रहने वाले हैं। वो करते हुए जो हमें करना सबसे ज्यादा पसंद है- स्कूबा डाइविंग। हमारे साथ 14 और शार्क चेजर रहने वाले हैं। फोन का नेटवर्क बहुत वीक है, लेकिन मैं कोशिश करूंगी आपको भी अपनी इस राइड का हिस्सा बनाए रखने की। हमें शुभकामनाएं दें।'
वहीं परिणीति चोपड़ा की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'शिवांग और परिणीति फरारा।' अर्जुन के इस कमेंट पर परिणीति ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी है। परिणीति ने अर्जुन को जवाब देते हुए उनका पासपोर्ट मांग लिया। परिणीति ने लिखा, 'बाबा लेकिन इस बार ये इंटरनेशनल है, प्लीज मुझे अपना पासपोर्ट दिखाओ।' बता दें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। अर्जुन और परिणीति ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है जिनमें 'इश्कजादे', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'नमस्ते इंगलैंड' शामिल हैं।