Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति की सगाई पर इमोशनल हुईं उनकी मां, बेटी और दामाद के लिए कही दिल की बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 15 May 2023 09:45 AM (IST)

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस क ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement, Instagram Post
    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement, Instagram Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी सगाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। महीनों से रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे बैठे परिणीति और राघव ने सगाई के दिन पहली बार पब्लिक में अपने रिश्ते की बात कबूली। अब एक्ट्रेस की मां रीना चोपड़ा बेटी की मंगनी होने पर इमोशनल हो गईं।

    कपल को मिली ढेरों बधाइयां

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में धूमधाम से सगाई की। दोनों के इस खास दिन पर बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कई नामी चेहरे पहुंचे। सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मीडिया से मिलने बाहर भी आए। इंगेजमेंट पर कपल को ढेरों बधाइयां मिली। अब परिणीति की सगाई पर उनकी मां ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

    बेटी और दामाद के लिए कही दिल की बात 

    परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। सगाई से बेटी और दामाद की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपकी लाइफ में कई ऐसे कारण होते हैं, जो आपको बार-बार और हर वक्त ये विश्वास दिलाते है कि ऊपर एक भगवान है। ये उनमें से एक है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Reena Malhotra Chopra (@reenachopra.art)

    इमोशनल हुईं परिणीति की मां

    'ट्रूली ब्लेस्ड' और 'थैंक यू गॉड' का  हैशटैग जोड़ते हुए रीना चोपड़ा ने आगे कहा, "मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने उनके लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Reena Malhotra Chopra (@reenachopra.art)

    दिल्ली के इस खास जगह पर हुई सगाई

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में हुई। जहां एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा हाईलाइट रहीं। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के लीडर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    वायरल हुआ सगाई का वीडियो

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस राधव चड्ढा के प्यार में डूबी हुई नजर आईं।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)